साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

अतिरिक्त

Vol 12 अंक 1
जनवरी/फरवरी 2021


1. स्वास्थ्य सुझाव

अपने खाने पकाने के तेल का सावधानीपूर्वक चयन करें“आज हर व्यक्ति संतुलित जीवन के हर पहलू का उपहास उड़ाता है इससे उसके स्वास्थ्य और जीवन शैली पर बुरा असर पड़ता है...इस बात पर विशेष ध्यान देने की अवश्यकता है कि हम जो भी आहार ग्रहण करते हैं उसमें वसा की मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिएI अधिक वसा ना केवल भौतिक स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाली होती है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाती है...अधिक मात्रा में वसा के सेवन से हृदय-संबंधी बीमारियां जन्म लेती हैं।"... Sri Sathya Sai Baba1

1.खाने पकाने के तेल की प्रकृति :  

खाना पकाने का तेल वसा होता है जिसे पौधों से (मेवा, बीज, फल, जैतून, अनाज, या फलियां) एक यांत्रिक या रासायनिक प्रक्रिया के माध्यम से निकाला जाता है। यह तब शुद्ध, परिष्कृत, या रासायनिक रूप से स्वाद, बनावट और शेल्फ जीवन को बेहतर बनाने के लिए बदल दिया जाता है। वसा संतृप्त वसा, ट्रांस-वसा (हाइड्रोजनीकृत), मोनो और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा, सामूहिक रूप से फैटी एसिड से बने होते हैं। संतृप्त और ट्रांस-वसा का हृदय रोग से संबंध होता है।ओमेगा 3 दिल के लिए अच्छा होता है, मस्तिष्क और आंखों को लाभ पहुंचाने वाला होता है। ओमेगा 6 ऊर्जा के लिए आवश्यक होता है दिल, मस्तिष्क और आंखों के लिए ओमेगा -3 और ऊर्जा के लिए ओमेगा -6 शरीर द्वारा उत्पादित आवश्यक पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड नहीं हैं। ओमेगा-9 एक स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा है, जो शरीर द्वारा उत्पादित किया जा सकता है।2-9

1.1 फैटी एसिड की आवश्यकता: फैटी एसिड शरीर को आवश्यक विटामिन A, D, E और K को अवशोषित करने के लिए प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने, महत्वपूर्ण हार्मोन का उत्पादन करने, सेल के विकास का समर्थन करने, अंगों की रक्षा करने, आंखों, हड्डियों, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। शरीर को ऊर्जा प्रदान करके उसे गर्म रखते हैं। एक या दो चम्मच तेल सलाद में डालने से वह अधिक पौष्टिक हो जाता है, ऐसा अनुसंधानों की मान्यता है। अधिकतर तेलों में ह्रदय के लिए उपयुक्त व सूजन रोधी पोली और मोनो असंतृप्त वसा होते हैं, उनमें संतृप्त वसा बहुत कम होते है। हमारे दैनिक आहार में इनकी आवश्यकता मात्रा का अनुपात 1:1 या 4:1 ओमेगा-6 और ओमेगा-3 का होना चाहिए। ओमेगा-6 सभी तेलों में प्रचुर मात्रा में होता है परंतु ओमेगा-3 बहुत कम मात्रा में होता है। ओमेगा-6 की प्रचुर मात्रा से ओमेगा-3 का अवशोषण अवरुद्ध हो जाता है। अतः हमें कुछ पौष्टिक पदार्थों का सेवन करना आवश्यक हो जाता है जिनसे हमें विटामिन B6 और B7 प्राप्त हो सके और कुछ लवण जैसे कि मैग्नीशियम और जिंक जिनकी उपस्थिति से इसके अवशोषण में मदद मिलती है।7 अतः वसा को अलग से नहीं देखा जाना चाहिए, यह भी हमारे आहार का एक अंग है।2-9

1.2 तेलों का स्मोक पॉइंट: स्मोक पॉइंट (धुआँ बिंदु) वह तापमान होता है जिस पर कोई तेल धुआं देने लगता है या जलने लगता है। सभी परिष्कृत वनस्पति तेलों में 200C से 270C के बीच उच्च धुआं बिंदु होता है। अधिकतर अपरिशुद्ध तेलों का स्मोक पॉइंट कम होता है और यह कम तापक्रम पर खाना बनाने के योग्य होते हैं।9 स्मोक प्वाइंट तक पहुंचने पर सभी तेलों की सरंचना अलग हो जाती है और वह अपने पोषक तत्वों और गंध को त्याग देते हैं। वह फ्री रेडिकल्स बनाने लग जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। घर पर जिस तापक्रम पर भोजन पकाया जाता है वह बहुत कम होता है। उबलना/भांप में पकाना 100C, प्रेशर कुकिंग 120C, तलना 120C, डीप फ्राई 160-190C।10

1.3 कोल्ड-प्रेस्ड तेल फायदेमंद हैं: ठंडी विधि से छाने गए तेल प्रकृति के अनुकूल होते हैं और वे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं, विशेषकर ऑर्गेनिक। ये तेल निकालते समय अपने प्राकृतिक गुणों का त्याग नहीं करते हैं, जहां तक हो सके इन्हें गरम नहीं करना चाहिए। ये सलाद, सॉस और स्मूदी में उपयोग में लिए जा सकते हैं। यद्यपि इनमें से कुछ का तलने में उपयोग किया जाता है।
1.4 सेवन: कोई भी तेल, जिसे स्वस्थ या अन्यथा माना जाता है, अनिवार्य रूप से वसा (9 कैलोरी/g) है। हमें कितने तेल की आवश्यकता होती है, यह लिंग, शारीरिक गतिविधियां, आयु पर निर्भर करता है। इसके अतिरिक्त यदि हम अन्य प्रकार का वसायुक्त पदार्थ सेवन करते हैं तो इसको निरंतर कम रखना चाहिए 25 से 30% कुल कैलोरी जो हम ग्रहण करते हैं। इस सीमा में संतृप्त फैटी अमल की मात्रा 10% और ट्रांस फैट की मात्रा 1% से अधिक नहीं होनी चाहिए।12

1.5 भंडारण : सभी तेल ताप के प्रति संवेदनशील होते हैं, प्रकाश व ऑक्सीजन की उपस्थिति का भी प्रभाव पड़ता है। धूप से इन में उपस्थित विटामिन E नष्ट हो जाता है। तेलों को ठंडे, सूखे और अंधकार स्थान पर रखना चाहिए  इससे उनकी गुणवत्ता और स्वाद बने रहते हैं। गर्म स्थान या स्टोव के पास इन्हें नहीं रखना चाहिए। समय गुजरने के साथ ही तेलों का ऑक्सीकरण हो जाता है और उनमें फ्री रेडिकल बन जाते हैं जो कि बीमारियों के लिए जिम्मेदार होते हैं।यदि किसी तेल में अरुचिकर गंध आती है तो उसको उपयोग ना करें।3,4,5,

100 से अधिक खाना पकाने के तेल हैं।13 यह अध्ययन 23 प्रमुख तेलों को शामिल करता है जिसमें घी एकमात्र अपवाद है जो कि पौधे की उत्पत्ति का नहीं है। सलाद, स्मूदी, डिप्स, स्प्रेड आदि के लिए तेल का उपयोग कोल्ड प्रेस्ड और अनरिफाइंड ऑयल को संदर्भित करता है।

2. आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला खाना पकाने का तेल (जिनमें ओमेगा-6 प्रचुर मात्रा में होता है और जिन्हें ताप पर पकाया जाता है):
2.1 बादाम का तेल: इसमें प्रचुर मात्र में विटामिन E पाया जाता हैI यदि गर्म चम्मच में इसको निकाल कर दिया जाए तो यह आसानी से अवशोषित हो जाता है। कम ताप पर इसे खाना पकाने के लिए उपयोग में लिया जा सकता है। यद्यपि इसका उपयोग सलाद को अधिक पौष्टिकयुक्त बनाने के लिए अधिक होता है। यह तेल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखता है। कैंसर और मधुमेह से बचाव करता है। कोलोन और रेक्टम को स्वस्थ रखता है, कान के दर्द में लाभप्रद है। आंखों के नीचे काले धब्बों को दूर करता है और दाद और सोरायसिस के लिए प्राकृतिक उपचारक है।14

2.2 एवोकैडो तेल:फूल के गूदे से इसे तैयार किया जाता हैI यह खाना पकाने के लिए सबसे अच्छा तेल हैI इसका स्मोक पॉइंट अधिक होता हैI तलने के लिए, फ्राई करने के लिए, बेकिंग या ग्रिलिंग के लिए भी बहुत अच्छा है। सलाद, स्मूदीज, डिप्स के लिए यह आदर्श है। अनुसंधानों  के अनुसार यह मधुमेह को नियंत्रित करने वाला, कैटरेक्ट को रोकने वाला, मैकुलर डिजनरेशन को रोकने वाला और सोरायसिस जैसे त्वचा संबंधी समस्याओं को राहत पहुंचाने वाला होता है। इसका उपयोग पाचन तंत्र की समस्याओं, न्यूरोलॉजिकल से संबंधित परेशानियां, ऑटोइम्यून समस्याओं और त्वचा संबंधी चोटों में उपचारक के रूप में काम करता है। फ्रांस में इसे दवा के रूप में काम में लिया जाता है क्योंकि यह गठिया रोग में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है।15
सावधानी: जो लोग खून को पतला करने की दवा का सेवन करते हैं उन्हें डॉक्टर से सलाह ले कर लेना चाहिए।15

2.3 बटर ऑयल (घी): एक स्वास्थ्यवर्धक वसा है जिसे मक्खन को गर्म करके प्राप्त किया जाता है, इसमें वसा में घुलनशील विटामिन अधिक मात्रा में होते हैं। घास खाने वाली गायों के दूध से बनाया गये घी में अच्छा अनुपात होता है (1.5:1) बनस्पत अन्य तेलों केI घी में पकाए गए भोजन स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक अच्छे होते हैं, वे जल्दी पच जाते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, त्वचा में निखार लाने वाले होते हैं।9,16,17

2.4 कैनोला/रेपसीड तेल: यह 2: 1 के उत्कृष्ट अनुपात के साथ जैतून के तेल की तरह मोनोअनसैचुरेटेड वसा में अधिक है, संतृप्त वसा में कम है। इसका खाना पकाने में अत्यधिक उपयोग होता है। यह सस्ता और अधिक मात्रा में उपलब्ध हो जाता है।18

चेतावनी: इसका प्रोसेसिंग अधिक होता हैI आंशिक रूप से हाइड्रोजेनेटेड होता है और अनुवांशिक रूप से संशोधित होता है।18
2.5 नारियल का तेल: यह अत्यधिक ऊष्मा प्रतिरोधी होता है; अध्ययनों से पता चला है कि 185C पर यदि इसे लगातार 8 घंटे तक भी तलने के काम में लिया जाता है तब भी इसकी गुणवत्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। एवोकाडो तेल की तरह, यह तलने के लिए अन्य तेलों की तुलना में बेहतर माना जाता है। यह एक असाधारण तेल है जिसके पक्ष में सबूत भी उपलब्ध है, यह स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभप्रद है। इसमें औषधीय गुण है। यद्यपि यह डर बना रहता है कि इसकी चेन में 90% संतृप्त वसा होती है लेकिन इसकी आधी वसा लोरिक अम्ल से बनी होती है जो कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता रखती है।19 इसके लाभ और चेतावनी के लिए पहले के समाचार20 पत्र पढ़े।
2.6 मकई का तेल: अत्यधिक परिशुद्ध किया हुआ वनस्पति तेल है। यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है तथा इसका उपयोग तलने के लिए किया जाता है, इसमें तला गया पदार्थ कुरकुरा रहता है।21
चेतावनी: इसको अत्यधिक अनुवांशिकी तौर पर संशोधित किया जाता हैI21

2.7 कॉटन सीड आयल: यह आवश्यक रूप से परिशुद्ध किया जाता हैI इसका उपयोग संसाधित खाध्य पदार्थों को पकाने और तलने में,इसकी कीमत और सुगंध के कारण किया जाता है। जलने से जो घाव हो जाते हैं उस पर यह औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है।22

चेतावनी: इसमें अत्यधिक संतृप्त वसा होती हैI22

2.8 सरसों का तेल : इसे भारत का ओलिव आयल कहा जाता हैI इसे आचार को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैI संतृप्त वसा में तुलनात्मक रूप से कम है, इसमें अनुकूलतम ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 का मिश्रण होता है। इसमें विटामिन ई भी अधिक मात्रा में होता है। इसके उपयोग से इम्युनिटी बढ़ती है। नाखूनों को स्वास्थ्य बनाने, फटी एड़ियों को ठीक करने और दांतों की सुरक्षा के लिए उपयोग किया जाता है। प्रायः मालिश के लिए इसका उपयोग किया जाता है। वाष्प में इसकी दो बूंदे डाल देने से नाक खुल जाती है।23

2.9 जैतून का तेल: इसे जैतून के पेड़ के फल से बनाया जाता हैI  यह सदियों से दुनिया के सबसे स्वस्थ, सबसे लंबे समय तक रहने वाले लोगों के आहार का हिस्सा है।शुद्ध ऑलिव ऑयल में सूजन प्रतिरोधी योगिक पाए जाते हैं इसके अतिरिक्त इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट और अनेकों पोषक तत्व होते हैं। यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य को ठीक रखता है, मूड-डिसऑर्डर और अवसाद को दूर करता है तथा स्तन कैंसर की संभावना को कम करने वाला होता है। इसको इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि तैयार सब्जी के ऊपर इसका छिड़काव किया जाए। इसको सलाद आदि पर भी उपयोग किया जा सकता है। यह ना केवल त्वचा और बालों के लिए उपयोगी है बल्कि चिकनाई को हटाने व लकड़ी पर पॉलिश करने में भी काम आता है।24-27
2.10 पाम ऑयल: यह अनेको प्रकार के व्यंजनों को बनाने के काम में आता है। औषधि के रूप में, यह जहर के प्रभाव को समाप्त करने के काम आता है। गोनोरिया के उपचार में उपयोग किया जाता है। यह प्राकृतिक दस्तावर है, मूत्रवर्धक है, सिरदर्द व त्वचा के संक्रमण को भी ठीक करता है।28

चेतावनी: अत्यधिक परिशुद्ध किया जाता है!28

2.11 मूंगफली/मूंगफली का तेल: इसको तलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और यह जल्दी खराब नहीं होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट अधिक मात्रा में होते हैं और विटामिन-E भी अधिक होता हैI यह हृदय, मस्तिष्क, आंखों और रक्त शर्करा नियंत्रित करने के लिए अच्छा होता है। सामान्य रूप से सुरक्षित है।29

चेतावनी: कभी-कभी आनुवंशिक रूप से संशोधित और आंशिक रूप से हाइड्रोजनीकृत भी किया जाता हैI29

2.12. राईस ब्रान ऑयल: दक्षिण एशिया में इसका अधिक उपयोग होता है। इसमें मोनो असंतृप्त वसा अत्यधिक होता है और इससे अनेकों स्वास्थ्य लाभ होते हैं।30
2.13 कुसुम तेल: उच्च ताप पर खाना बनाने के लिए श्रेष्ठ है, जैसे कि भूनना, पकाना और तलना। यह कब्ज को दूर करता हैI31

2.14 तिल/गिंगेली तेल: सदियों से इसका उपयोग भोजन बनाने में किया जाता हैI इसका स्वाद उत्कृष्ट होता हैI इसे तलने, अचार बनाने और सलाद में प्रयोग किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है तथा हृदय के लिए भी अच्छा होता है।32,33

2.15 सोयाबीन तेल: यह विटामिन K का एक अच्छा स्रोत हैI रक्त के थक्के स्वस्थ रहते हैं और इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं। असंतृप्त वसा के गुणों से भरपूर है।34

चेतावनीः इसमें नुकसानदायक ट्रांस-फैटी एसिड हो सकते हैंI34

2.16 सूरजमुखी तेल: कई प्रकार के सूरजमुखी के फूल उपलब्ध हैं, उनके गुण भी अलग-अलग हैं जिनके फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। इनमें वसा के मिश्रण का अनुपात की अलग-अलग होता है। मध्य-ओलिक और उच्च ओलिक स्वास्थ्यवर्धक होते हैं और कम ताप पर खाना पकाने के लिए उपयुक्त होते हैंI35

चेतावनीः उच्च तापमान पर विषाक्त यौगिक जारी कर सकते हैं, अतः इसको तलने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है यद्यपि इसका स्मोक पॉइंट उच्च होता हैI35

2.17 वनस्पति तेल मिश्रण: चूंकि कोई भी तेल पूर्णरूप से लाभदायक नहीं है, अतः अनुसन्धान के अनुसार फैटी एसिड के अनुपात एवं समग्र सूक्ष्म पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए, निश्चित मात्रा में मिला कर बनाये गये तेलों को एक अच्छा विकल्प माना गया हैI36

चेतावनीः बहुत से तेल अत्यधिक शुद्ध किये जाते हैं और आसानी से ओक्सिकृत हो सकते हैंI36

3. वे तेल जिनमें ओमेगा-3 अधिक मात्रा में होता है(अनुपात के क्रम में सूचीबद्ध) खाना पकाने के लिए उपयुक्त नहीं है: केवल सलाद, मसाला, स्मूदी, ठंडे सूप, शेक, दही, दलिया, आदि पर ऊपर से डालने के लिए उपयुक्त है, पूर्व के समाचार पत्र भी पढ़ेI8

3.1 अलसी/अलसी (लिंसीड) का तेल (1: 4 अनुपात): प्रकृति का सबसे अधिक अच्छा ओमेगा-3 का स्त्रोत है,तेल में  लगभग 50% से 60% तक होता हैI मस्तिष्क और हृदय को स्वस्थ रखता है, डीटॉक्सिफाई करता है और कब्ज को दूर करने वाला, डायरिया में भी लाभप्रद है। सेल्यूलाइट को बनाने और उसको दूर करने वाला होता है (अधिकतर यह जांघों और कूल्हों पर जमा हो जाता है) और शोग्रेन सिंड्रोम के उपचार में उपयुक्त होता है (यह रोग इम्यून सिस्टम की गडबडी से होता है इसमें मुह और आँखें सूख जाती हैं)37 (पेरीला सीड तेल 8,38 में 65% ओमेगा-3 होता है परन्तु इसका नुकसान यह है कि यह एंटी कोगुलैन्ट होता है तथा इसमें पलमोनरी टाक्सीसिटी होती है)I

चेतावनीः (फ्लेक्स ऑयल) गर्भवती महिलाएं, मधुमेह से पीड़ित और जो रक्त को पतला करने की औषधि लेते हैं, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिएI37

3.2 चिया सीड ऑयल (1: 3 अनुपात): इसमें ओमेगा-3 अधिक होने के कारण इसको ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर उपयोग करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।39

3.3 हेम्पसीड आयल (2:5:1)Hempseed oil (2.5:1 ratio): इसमें काफी मात्रा में एन्टी-ऑक्सीडेंट, खनिज पदार्थ और क्लोरोफिल पाये जाते हैंI40,41

3.4 अखरोट का तेल (5: 1 अनुपात):3.4 Walnut oil (5:1 ratio):यह मस्तिष्क और रक्त-शर्करा के नियंत्रण के लिए बहुत अच्छा है I42

3.5 गेहूं के बीज का तेल/विटामिन ई तेल (7: 1 अनुपात): बस एक चम्मच विटामिन ई को लेने से दिन भर की आवश्यकता पूरी हो जाती है, इसके निरंतर उपयोग से धब्बे दूर हो जाते हैं।43

3.6 कद्दू के बीज/पेपिटा तेल जिसमे ओमेगा -3 कम मात्रा में होता है: इसको अच्छे स्वास्थ्य के मूक चैंपियन के रूप में जाना जाता है। बालों के झड़ने से रोकता है, रजोनिवृत्ति के लक्षणों को कम करता है, ब्लैडर की सक्रियता को कम करता है, हृदय के स्वास्थ्य की रक्षा करता है। प्रोस्टेट और कैंसर के मरीजों के लिए लाभदायक है। कैंसर से बचाव भी करता है।44
नोट: मछली के तेल का उपयोग एक पूरक के रूप में होता है, इसमें ओमेगा-3 का अनुपात सबसे अधिक है और और यह इसका अच्छा स्त्रोत  होता है।9

4. याद रखने के बिंदु Points to remember

★ खरीदते समय सावधानी: बाजार में जो तेल मिलते हैं वह अत्यधिक शुद्ध किए हुए तेलों के मिश्रण होते हैं जिनमें वनस्पति तेलों के गुण नष्ट हो जाते हैं। कुछ का हाइड्रोजेनेशन किया जाता है जिससे कि उसकी गंध बढ़ जाए और जीवन-अवधि बढ़ जाए लेकिन इससे उनमें ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ जाती है जिससे रक्त शर्करा बढ़ जाती है तथा हृदयाघात का खतरा भी बढ़ जाता है। तेल को सदैव गहरे रंग की बोतल में खरीदना चाहिए।2,4,24 

★ अपने आम खाना पकाने के तेल को बदलते रहें और ओमेगा-3 समृद्ध तेलों और आहार को पूरक के रूप में उपयोग करें।3,4

★ जब बाहरी रूप से उपयोग करना हो तो किसी भी संभावित एलर्जी से बचने के लिए त्वचा के छोटे हिस्से  पर स्वयं एक परिक्षण कर लेना अच्छा होगा, हालांकि लगभग सभी तेल त्वचा और बालों के लिए अच्छे हैं। नारियल, तिल या जैतून के तेल को मुँह अथवा दांतों में घुमाने से दंत स्वास्थ्य में लाभ होता हैं।45

तेल की खपत कम करें:  कम तेल का उपयोग करें और एक स्प्रे बोतल में तेल और पानी की बराबर मात्रा मिलाकर घर में बने कुकिंग स्प्रे का उपयोग करके पैन को चिपचिपाहट से मुक्त रखें।46

नालियों को बंद होने से बचाएं : जिस बर्तन में खाना पकाया गया हो पहले उस बर्तन में से तेल को साफ कर लें, बचे हुए तेल को नाली में न फेंकेI47

References and Links:

  1. Sathya Sai Baba Speaks on Food, the heart, and the mind, 21 January 1994; http://www.sssbpt.info/ssspeaks/volume27/sss27-03.pdf
  2. Know about oils: https://draxe.com/nutrition/vegetable-oil/; https://draxe.com/nutrition/omega-3-foods/
  3. Nature of oils, storing, & nutrition: https://www.nutrition.org.uk/attachments/113_Culinary%20oils%20and%20their%20health%20effects.pdf
  4. Composition of fats & whole diet: https://health.clevelandcliniuc.org/how-to-choose-and-use-healthy-cooking-oils/
  5. Moderate fat essential: https://www.heart.org/en/healthy-living/healthy-eating/eat-smart/fats/dietary-fats
  6. Oil makes veg nutritious: https://sciencedaily.com/releases/2017/10/171009124026.htm
  7. Guide to Omega fats 3, 6, & 9: https://www.healthline.com/nutrition/omega-3-6-9-overview; https://healthline.com/nutrition/3-types-of-omega-3#TOC_HDR_6
  8. Sources of Omega-3: https://www.theplantway.com/plant-based-omega-3/; https://draxe.com/nutrition/vegan-omega-3/; https://news.vibrionics.org/en/articles/164
  9. Fatty acid ratio of oils: https://en.wikipedia.org/wiki/Fatty_acid_ratio_in_food 
  10. Cooking temp. & Smoke points of oils: https://www.exploratorium.edu/food/pressure-cooking; https://en.wikipedia.org/wiki/Pressure_cooking; https://en.wikipedia.org/wiki/Deep_frying; https://en.wikipedia.org/wiki/Smoke_point;
  11. Benefit from cold-pressed oils: https://food.ndtv.com/food-drinks/guide-to-cold-pressed-oils-would-you-replace-them-with-cooking-oils-1772859; https://www.netmeds.com/health-library/post/go-for-cold-pressed-oils-for-amazing-health-benefits
  12. How much fat intake is good!: https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/healthy-diet 
  13. Edible oils list: https://en.wikipedia.org/wiki/list_of_vegetable_oils
  14. Almond oil: https://draxe.com/nutrition/almond-oil/; https://healthline.com/nutrition/almond-oil
  15. Avocado oil: https://draxe.com/nutrition/avocado-oil/; https://www.healthline.com/nutrition/9-avocado-oil-benefits
  16. Butter oil (Ghee): https://draxe.com/nutrition/ghee-benefits/; https://www.ecpi.edu/blog/culinary-nutrition-9-health-benefits-ghee
  17. Nutritious butter oil from grass-fed cow milk: https://www.healthline.com/nutrition/grass-fed-butter#TOC_TITLE_HDR_2
  18. Canola oil : https://www.hsph.harvard.edu/nutritionsource/2015/04/13/ask-the-expert-concerns-about-canola-oil/; https://draxe.com/nutrition/canola-oil-gm/; https://www.healthline.com/nutrition/is-canola-oil-healthy; https://www.healthline.com/nutrition/rapeseed-oil#benefits
  19. Coconut oil: https://healthline.com/nutrition/healthiest-oil-for-deep-frying#coconut-oil
  20. Coconut oil article ref: https://news.vibrionics.org/en/articles/239; https://news.vibrionics.org/en/articles/92
  21. Corn oil: https://www.healthline.com/nutrition/corn-oil; https://www.organicfacts.net/health-benefits/oils/corn-oil.html
  22. Cottonseed oil: https://www.healthline.com/health/cottonseed-oil; https://draxe.com/nutrition/cottonseed-oil/; https://www.organicfacts.net/health-benefits/oils/cottonseed-oil.html
  23. Mustard Oil: https://www.healthline.com/nutrition/mustard-oil-benefits; https://draxe.com/nutrition/mustard-oil/; https://food.ndtv.com/health/8-incredible-mustard-oil-benefits-that-make-it-so-popular-1631993https://timesofindia.indiatimes.com/15-amazing-facts-and-uses-of-mustard-oil/articleshow/55067780.cms
  24. Olive oil : https://draxe.com/nutrition/olive-oil-benefits/; https://www.healthline.com/nutrition/11-proven-benefits-of-olive-oil#TOC_TITLE_HDR_2
  25. Many benefits of olive oil: https://food.ndtv.com/food-drinks/olive-oil-amazing-benefits-of-olive-oil-for-health-hair-skin-its-wonderful-uses-1736506
  26. How to nourish the body with olive oil: https://www.oliveoilsfromspain.org/olive-oil-news/olive-oil-benefits/
  27. Stability of olive oil: https://www.healthline.com/nutrition/is-olive-oil-good-for-cooking
  28. Palm oil: https://www.healthline.com/nutrition/palm-oil; https://draxe.com/nutrition/red-palm-oil/
  29. Peanut oil Benefits and caution: https://draxe.com/nutrition/peanut-oil/; https://www.healthline.com/nutrition/is-peanut-oil-healthy
  30. Rice bran oil: https://www.healthline.com/nutrition/rice-bran-oil; https://draxe.com/nutrition/rice-bran-oil-versatile-healthy-fat-or-inflammatory-cooking-oil/
  31. Safflower oil: https://draxe.com/nutrition/safflower-oil/; https://www.healthline.com/health/safflower-oil-healthy-cooking-oil; https://www.medindia.net/dietandnutrition/11-health-benefits-of-safflower-oil.htm
  32. Benefits of sesame oil: https://draxe.co(m/nutrition/sesame-oil/; https://food.ndtv.com/food-drinks/7-sesame-oil-benefits-an-antioxidant-natural-spf-stress-buster-more-1237049
  33. Toasted sesame oil Vs. sesame oil: https://healthyeating.sfgate.com/toasted-sesame-oil-vs-sesame-oil-11158.html
  34. Soybean oil: https://www.healthline.com/health/soybean-oil; https://draxe.com/nutrition/soybean-oil/
  35. Sunflower oil: https://draxe.com/nutrition/sunflower-oil/; https://www.healthline.com/nutrition/is-sunflower-oil-healthy
  36. Vegetable oil (Blends): https://draxe.com/nutrition/vegetable-oil/; https://easyfitnessidea.com/benefits-of-blended-oils/
  37. Flaxseed/linseed oil: https://draxe.com/nutrition/flaxseed-oil-benefits/; https://www.healthline.com/nutrition/flaxseed-oil-benefits
  38. Perilla oil: https://www.healthline.com/health/food-nutrition/healthy-cooking-oil-perilla-oil
  39. Chia: https://www.healthline.com/nutrition/chia-seed-oil; https://todaysdietitian.com/newarchives/images/0215-2.pdf
  40. Hempseed oil: https://draxe.com/nutrition/hemp-oil-benefits-uses/; https://www.medicalnewstoday.com/articles/324450
  41. How to use hemp oil for skin: https://www.healthline.com/health/hemp-oil-for-skin#uses
  42. Walnut oil: https://www.healthline.com/nutrition/walnut-oil; https://draxe.com/nutrition/healthy-cooking-oils/
  43. Wheat germ oil: https://draxe.com/nutrition/wheat-germ/; https://food.ndtv.com/food-drinks/6-incredible-benefits-of-wheat-germ-oil-1638519; https://www.verywellfit.com/wheat-germ-oil-nutrition-facts-4165648
  44. Pumpkin seed oil: https://www.verywellhealth.com/pumpkin-seed-oil-health-benefits-4686960; https://www.healthline.com/health/pumpkin-seed-oil#1; https://draxe.com/nutrition/pumpkin-seed-oil/
  45. Oil Pulling for dental & general health: https://draxe.com/beauty/oil-pulling-coconut-oil/
  46. Spray oil: https://www.onegoodthingbyjillee.com/homemade-cooking-spray/
  47. Prevent clogging of drains: https://333help.com/blog/clean-clear-maintain-drain-5-easy-steps/; https://dummies.com/home-garden/plumbing/clogs/how-to-prevent-clogs-in-your-drai

2. प्रेरक उपाख्यान

a. तीर्थयात्रा संजीवनी11529…भारत

जुलाई 2019 में 170 तीर्थयात्री जिनकी आयु 15-65 वर्ष के बीच में थी काठमांडू नेपाल में एकत्रित हुए, हिमालय पर चढ़ाई करने के लिए। उनका उद्देश्य था कि वे मानसरोवर झील और कैलाश पर्वत पर जाएं। डायमॉक्स, एक एलोपैथिक औषधि है जो ऊंचाई पर जाने से होने वाली बीमारी और दस्त के लिए एक सुरक्षित औषधि है जो इन लक्षणों के आधार पर सेवन की जाती है। इस यात्रा में चिकित्सक के परिवार के व्यक्ति भी थे परंतु चिकित्सक स्वयं नहीं थी। वे सभी व्यक्ति दस्त की शिकायत से परेशान हो गए थे। उस समूह के यात्री डायमॉक्स का सेवन नहीं करना चाहते थे क्योंकि उसके दुष्प्रभाव सभी लोग जानते थे। वर्ष 2012 में चिकित्सक स्वयं ही तीर्थ यात्रा पर गई थी अतः उसे मालूम था कि यात्रियों को किस औषधि की आवश्यकता पड़ सकती है। अतः उसने निम्न रेमेडी बनाकर उनके साथ रख दी थी।
CC3.7 Circulation + CC4.1 Digestion tonic + CC4.6 Diarrhoea + CC4.10 Indigestion + CC9.2 Infections acute + CC12.1 Adult tonic + CC15.1 Mental & Emotional tonic + CC17.1 Travel sickness + CC20.3 Arthritis + CC20.4 Muscles & Supportive tissue + CC20.5 Spine...TDS से 6TD जैसे भी आवश्यकता हो व्यक्तिगत तौर परI 

इस औषधि ने 75 सदस्यों के समूह पर पूर्ण रूप से प्रभाव डाला इनमें चार एलोपैथिक डॉक्टर्स भी थे जिन्होंने वाइब्रॉनिक्स औषधि का सेवन करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने पूरी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी की। अन्य लोग जिन्होंने वाइब्रो औषधि की अपेक्षा डायमॉक्स का सेवन करना अधिक उचित समझा था वह सभी उल्टी, दस्त, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ से रूबरू होते रहे। वापस आने पर यात्रियों ने चिकित्सक के प्रति आभार जतायाI

b. एक बुजुर्ग बिल्ली का कायाकल्प 00660…USA

सिंबा एक 20-वर्षीय प्यारी विनम्र मूल की मर्मलेड बिल्ली है। जो कि एक जंगली खलिहान बिल्ली से पैदा हुई थी और वर्ष 1999 में कचरे में से एक दयालु मानव "माँ" को मिली जब यह छोटी सी थी, उसका पालन-पोषण बहुत ही प्यार और दुलार के साथ किया गया था और अब वह उम्र दराज हो गई थी। सिंबा अगस्त 2019 में बीमार हो गई। उसकी भूख कम हो गई थी, वजन कम हो गया था, उसके बाल झड़ गए थे, वह अंदर ही रहती थी। बाहर जाने में उसे अच्छा नहीं लगता था। डॉक्टर ने बतलाया कि उसकी किडनी फेल हो गई है। यह एक ऐसा रोग है जिसका कोई उपचार नहीं है। हमारी सभी आशाएं धूमिल हो गई थी। एक्यूपंक्चर को भी आजमाया परंतु कोई लाभ नहीं हुआ। सिंबा के शरीर में पानी की कमी ना हो पाए इसके लिए उसको पोटेशियम और सलाइन के प्रतिदिन 8 इंजेक्शन, उसकी गर्दन के पीछे, लगाए जाते थेI उसकी सेवा सही ढंग से हो इसके लिए सिंबा की मां ने खुद ही चिकित्सक से मिलने का निर्णय ले लिया। इस हेतु चिकित्सक ने पेंडुलम के माध्यम से स्वामी से पूछा और  स्वामी ने सहर्ष उसको सहमति प्रदान कर दी। फिर उसने 18 जनवरी 2020 को निम्न रेमेडी तैयार की: NM2 Blood + NM7 CB7 + NM59 Pain + NM75 Debility + NM86 Immunity + OM5 Circulation + BR11 Kidney + SM2 Divine Protection + SR325 Rescue…6TD पानी में और आईड्रापर की मदद से यह औषधि उसके मुंह में डाल दी जाती थी।

सिम्बा को औषधि लेने के तुरंत बाद ही भूख लगने लगी और उसके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होने के कारण, एक सप्ताह के पश्चात् खुराक को TDS कर दिया गया। 10 दिन के उपचार के बाद, सिंबा पीछे के बरामदे में घूमने लगी थी। 1 माह के उपचार के बाद, वह बूढी बिल्ली अपने सामान्य वजन की हो गई थी। उसको जो इंजेक्शन दिए जाते थे उनको भी कम करके सप्ताह में केवल 2 बार दिया जाने लगा था। उसके बाल झड़ना बंद हो गए थे, वह अब मुलायम और चमकीले हो गए थे। उसका पुरानी जवानी का रूप फिर से आ गया था। वह अक्सर पीछे धूप में टहलने के लिए जाने लगी थी चिड़ियों और गिलहरी की चहचाहट के मध्य। वह अपनी मां के पीछे-पीछे घर में घूमती रहती थी और संतुष्टिपूर्वक घुरघुराती थी और रात को  उसके साथ लिपटकर सो जाती थी। अगस्त के अंत तक, खुराक को कम करके OD कर दिया गया था और वह उसी खुराक पर दिसम्बर 2020 तक चल रही थी।

हाल ही में डॉक्टर के पास जाने पर, सिंबा को देखकर वह आश्चर्यचकित हो गये उसके साथ ही उसके स्टाफ वाले भी चकित थे। सिंबा की मां और चिकित्सक दोनों ही जानते थे कि इस उल्लेखनीय आरोग्य लाभ के पीछे किसका हाथ है। सिंबा की मालकिन पूरी इमानदारी से बताती हैं कि “मैं बाबा के प्रति बहुत धन्यवाद ज्ञापित करती हूं कि उन्होंने उपचार की इतनी सरल विधि हम सबको विशेषकर सभी चार-पैर वाले और पंख वाले प्राणियों के लिये उपलब्ध है।”

3. रेलवे स्टेशन पुट्टपर्थी में स्वास्थ्य शिविर 21-23 नवंबर 2020 तक

संख्यात्मकता से गुणात्मकता का परिवर्तन

वर्ष 2009 से प्रशांति निलयम रेलवे स्टेशन, वाईब्रिओनिक्स उपचार का सुव्यवस्थित केंद्र बन गया है। 21-23 नवंबर तक स्वामी का जन्मदिन मनाने के लिए आने वाले भक्तों के लिए यह शिविर आयोजित किया जाता है। सामान्यतया वहां एक एलोपैथिक कैंप का भी आयोजन किया जाता है। लेकिन इस महामारी के दौर में वहां केवल साईं वाईब्रिओनिक्स शिविर ही आयोजित हुआ था क्योंकि जहां पहले हजारों भक्त आते थे वहां अब केवल सो भक्त ही आए थे। चिकित्सक युगल02444 & 01228 ने वहां दो दिनों तक लगभग 500 बोतल रेमेडी की बांटी।
कोविड की रोकथाम के लिए स्वामी के संरक्षण और उनके IB पर भरोसा करते हुए, इस युगल ने जरा भी हिचकिचाहट प्रदर्शित नहीं की और भाग लेने वाले सभी लोगों को अपनी अनुभवी सेवा प्रदान की। भक्तों की संख्या कम होने के कारण वे व्यक्तिगत रूप से अधिक ध्यान दे पाए। जिनको जीर्ण समस्याएं थी उनको इस उपचार के बारे में अधिक जानकारी दे सके। 368 रोगियों और उनके परिवारजनों के लिए औषधि प्रदान की गई। अधिक समय तक उपचार करते रहने के लिए अतिरिक्त औषधि भी उपलब्ध कराई गई। कुछ भक्तों को चोटों के लिए भी उपचार दिया गया। मास्क लगाए रहने व आपस में दूरी बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिएI

 

4. श्रद्धांजलियां

बड़े दुख के साथ मैं यह समाचार दे रहा हूँ कि हमारे दो समर्पित चिकित्सक नवंबर माह में, श्री दुधाराम एन समर्थ10330 आयु 76 वर्ष, पूर्व डीपी गढ़चिरौली महाराष्ट्र, स्वामी के चरणों में लीन हो गए। सदैव मुस्कुराते रहने वाले प्रेरणादायक, सक्रिय और ईमानदार नेता थे। श्री शिवदासन एम जी11238 आयु 66 वर्ष, एर्नाकुलम केरल में SSSSO के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज थे। वह SSSVIP कार्यक्रम के तहत वाईब्रिओनिक्स कैंप आयोजित करने के लिए समन्वयक थे। दोनों ही अंतिम समय तक वाईब्रिओनिक्स की सेवा करते रहे। वाईब्रिओनिक्स परिवार उनकी सेवाओं के लिए उन्हें सदैव याद करता रहेगा।