साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

Vol 17 अंक 1
जनवरी/ फरवरी 2026
सिंहावलोकन

डॉ. जीत के अग्रवाल की कलम से

डॉ. जीत अग्रवाल, अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों और की गई पहलों के बारे में बताते हैं। वे यह भी साझा करते हैं कि स्वामी का प्रेम, भक्ति के नौ-सूत्रीय मार्ग में सबसे महत्वपूर्ण तत्व—सेवा—के प्रति हमारे दैनिक समर्पण में किस प्रकार अभिव्यक्त हो सकता है। इसके साथ ही, वे SRHVP और 108CC बॉक्स के लिए शुरू की गई नंबरिंग प्रणाली, और 26 जनवरी को 'वाइब्रियोनिक्स दिवस' के रूप में सार्थक ढंग से मनाने के विषय में भी चर्चा करते हैं

संपूर्ण अभिलेख पढ़े

रोगी तथा रोग का विवरण

नौ दिलचस्प रोगों के उपचार सिरदर्द, धुंधला दिखाई देना; पैरों में दर्द, सूजन, रंग बदलना; हाथों में दर्द, सुन्नपन, GERD; घुटनों और पिंडली की मांसपेशियों में दर्द; कब्ज़ के साथ इरिटेबल बाउल सिंड्रोम; शराब की लत; हाइपोमेनोरिया, ओवेरियन सिस्ट; घुटनों का ऑस्टियोआर्थराइटिस; और सांस की एलर्जी से जुड़ी जानकारी साझा की जाती है।

विवरण पढि़ये

चिकित्सक की रुपरेखा

जानने के लिए पढ़े दो प्रेरणादायक प्रैक्टीशनर्स के बारे में। पहली प्रैक्टिशनर स्लोवेनिया से हैं; वे 2002 से इस साधना में हैं और साहस की एक मिसाल हैं, जिनका हृदय सेवा-भाव में रमा हुआ है। वे वाइब्रियोनिक्स के साथ अपने जुड़ाव और तमाम मुश्किलों व गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद अपनी यात्रा को याद करती हैं—एक ऐसी यात्रा जिसे 'उनके' असीम प्रेम में अटूट विश्वास से मार्गदर्शन मिला और उपचार की शक्ति से संबल। भारत के प्रैक्टिशनर—जो पेशे से इंजीनियर थे और अब किसान बन गए हैं—वाइब्रियोनिक्स में अपने विश्वास की एक प्रेरणादायक कहानी साझा करते हैं। वे अपनी उस हृदयस्पर्शी यात्रा पर प्रकाश डालते हैं, जिसकी शुरुआत 2023 में उन खेतों से हुई थी, जहाँ फसलें, पशुधन और करुणा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

रुपरेखाएं पढि़ये

प्रश्नोत्तर

जानने के लिए पढ़े: जब कोई रोगी मुँह से ली जाने वाली दवाएँ ले रहा हो, तो क्या साथ-साथ उस दवा को ब्रॉडकास्ट करने से ठीक होने की प्रक्रिया मज़बूत होगी? क्या हम खुद को और दूसरों को ठीक करने के लिए बाबा की फ़ोटो से प्रकट हुए अमृत या शहद को पोटेंटाइज़ कर सकते हैं? क्या वाइब्रियोनिक्स में दी जाने वाली TDS (दिन में तीन बार) की डोज़ बहुत ज़्यादा है? क्या 1M या 10M जैसी हाई पोटेंसी पर बनी दवा के लिए यह सुरक्षित या ज़रूरी है? उन संवेदनशील प्रैक्टिशनर्स को रोगियों के साथ सेशन से पहले, उसके दौरान और बाद में क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए, जो रोगियों के साथ गहरी सहानुभूति रखते हैं या उनके साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं? और वेपिंग के बुरे असर को कैसे खत्म करें और रोगी को इसकी लत से कैसे छुटकारा दिलाएँ? क्या वेपिंग से निकलने वाली भाप को पोटेंटाइज़ किया जा सकता है, और कैसे?

संपूर्ण अभिलेख पढ़े

दिव्य चिकित्सक के दिव्य वचन

स्वामी प्रेमपूर्वक हमें मार्गदर्शन देते हैं कि हमें अपने भोजन को कैसे और क्यों पोषणयुक्त रखना चाहिए, और सेवा का वह पहला पाठ क्या है जिसे हमें सीखना चाहिए!

संपूर्ण अभिलेख पढ़े

घोषणाएं

आगामी लंदन, UK में प्रैक्टिशनर्स समूह की बैठक, और पुट्टपर्थी, भारत में कार्यशालाएँ

संपूर्ण अभिलेख पढ़े

अतिरिक्त

इसके अतिरिक्त, इसमें है • स्वास्थ्य लेख “स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में एसेंशियल ऑयल्स की भूमिका” विषय, उनकी फ़्रीक्वेंसी, फ़ायदों, कैरियर ऑयल्स की भूमिका और उनके सुरक्षित इस्तेमाल के लिए सुरक्षा दिशानिर्देशों के साथ-साथ वाइब्रियोनिक्स प्रैक्टिशनर्स के लिए व्यावहारिक सुझावों और सावधानी बरतने की बातों पर चर्चा करता है। • सारांश नवंबर 2025 की AVP कार्यशाला का —भगवान को हमारी सामूहिक विशेष शताब्दी भेंट: तीन पुस्तकें, जिनमें प्रशांति रेलवे स्टेशन (पुट्टपर्थी) पर आयोजित 10-दिवसीय शिविर और हैदराबाद में आयोजित दो शिविरों का विवरण शामिल है; साथ ही, इन कार्यक्रमों की तस्वीरें भी दी गई हैं। • उपाख्यान: डॉ. जीत के. अग्रवाल की डायरी से—"2 दिनों में वापस आई खोई हुई याददाश्त: वाइब्रियोनिक्स का एक चमत्कार" और IB पर आधारित एक किस्सा—"हमारे जीवन में ताज़ी हवा का एक झोंका"।

संपूर्ण अभिलेख पढ़े