साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

प्रैक्टिशनर प्रोफाइल 11658...भारत


लक्ष्मी राजेश्वरी 11658...भारत स्नातकोत्तर डिग्री और पेशे से एक स्कूल शिक्षिका हैं।  वर्तमान में अंशकालिक कोचिंग कक्षाएं संचालित करती हैं। साईं परिवार में जन्मी, उनके पिता स्थानीय समिति के संयोजक और उनकी माँ  उनकी  बाल विकास गुरु और  भजन गुरु थीं, वह चार साल की छोटी उम्र से भजन गा रही हैं। 26 वर्षों से, वह बाल विकास बच्चों को पढ़ा रही हैं और वर्तमान में एक भजन समन्वयक के रूप में कार्य करती हैं, साथ ही ऑनलाइन भजन कक्षाएं भी संचालित करती हैं।

2021 में कान की सर्जरी के बाद सिर में तेज जलन (TMJ) के साथ उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य संघर्ष ने उन्हें 2023 में स्वामी की तस्वीर के सामने बैठने और गहन प्रार्थना करने के लिए प्रेरित किया। उस क्षण में, उनके दिमाग में वाइब्रियोनिक्स शब्द कौंधा, ऐसा कुछ जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था। दैवीय मार्गदर्शन से, उन्हें अपने यूनिट संयोजक, जो नागपुर वाइब्रियोनिक्स टीम के क्षेत्रीय समन्वयक भी हैं, के माध्यम से वाइब्रियोनिक्स से परिचित कराया गया। केवल तीन दिनों के भीतर, उन्हें अपनी 15 महीने की स्थिति में 95% राहत का अनुभव हुआ! यहीं से उनकी वाइब्रियोनिक्स यात्रा की शुरुआत हुई। नवंबर 2023 में वे AVP और जुलाई 2024 में VP बनीं।

प्रैक्टिशनर कुछ यादगार उपचार घटनाओं का ज़िक्र करती हैं। एक रात, उनके 94 वर्षीय ससुर को अचानक, तेज़ नाक से खून बहने लगा और उनके पति एम्बुलेंस बुलाने ही वाले थे। उन्होंने तुरंत उन्हें CC3.7 Circulation + CC10.1 Emergencies + CC12.1 Adult tonic + CC19.2 Respiratory allergies + CC19.5 Sinusitis उन्हें एक कटोरी पानी में डालकर हर दस मिनट में एक घूंट पानी पीने को कहा गया। लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरी दवा पी ली। उन्हें  हैरानी हुई कि पाँच मिनट में ही खून बहना पूरी तरह बंद हो गया और उन्हें नींद आने लगी और वह जल्दी ही सो गये। यह वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं था।

एक अन्य घटना में, एक बछड़ा तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पर बेहोश हो गया। प्रैक्टिशनर, जो संयोग से वहां से गुजर रहे थे, ने एक राहगीर से एक बोतल के ढक्कन में पानी लेकर उसे CC10.1 Emergencies  (जो वह हमेशा अपने साथ रखती हैं) पिलाई। चमत्कारिक रूप से, तीन मिनट के भीतर, बछड़े को होश आ गया और उसने सीधा खड़े होने की भी कोशिश की, हालाँकि पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। एक अन्य मामले में, उन्होंने अपने पति को उनके बड़े पैर के नाखून के लिए CC21.9 Nails  पेट्रोलियम जेली में दी, जो कई दिनों पहले काला पड़ गया था। उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि अगली ही सुबह नाखून सफेद हो गया था!

उन्होंने CC19.6 Cough chronic + CC19.7 Throat chronic, का उल्लेखनीय प्रभाव अनुभव किया, जिससे उनकी जिद्दी पुरानी खांसी रातोंरात ठीक हो गई, जहाँ कफ सिरप की 2-3 बोतलें भी काम नहीं आई थीं। उन्होंने कम से कम 25-30 सफल मामलों में दर्ज किया कि किसी भी दवा में CC15.1 Mental & Emotional tonic  मिलाने से उनकी उपचार शक्ति बढ़ जाती है। उन्होंने पाया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए शरीर के दर्द, पीठ या घुटने के दर्द के लिए किसी भी उपयुक्त संयोजन में CC8.6 Menopause, मिलाने पर, यह बहुत अच्छा कार्य करता है। चूँकि सोरायसिस, गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस से जुड़ा हो सकता है, इसलिए वे कंकालीय उपचारों में  CC21.10 Psoriasis मिलाती हैं ताकि कंकालीय सहायता बेहतर हो सके।

वह 108CC पुस्तक, से संयोजनों के चयन के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करती हैं,जिसे वे प्रैक्टिशनर्स  की बाइबल कहती हैं। नुस्खा तैयार करने के बाद, वे उपचार स्वामी को सौंप देती हैं। उन्होंने अनुभव किया है कि वाइब्रियोनिक्स के साथ सरल घरेलू उपचार लेने से, स्वास्थ्य लाभ में काफी वृद्धि होती है, उदाहरण के लिए, अमरूद के पत्तों को पानी में उबालने से श्वेतप्रदर से जल्दी आराम मिलता है, जले हुए नारियल की जटा की एक चुटकी के साथ पतला छाछ बवासीर के मामलों में शरीर की गर्मी कम करने में मदद करता है और नाभि पर तेल की एक बूंद लगाने से पाचन में सुधार होता है। प्रैक्टिशनर हमारे न्यूज़लेटर के अतिरिक्त अनुभाग, विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, को ज्ञान का खजाना मानती हैं।

प्रैक्टिशनर बनने के बाद , उन्होंने स्वयं एक स्वस्थ जीवनशैली अपना ली है। उनके आस-पास के लोगों ने उनके धैर्य और निर्णय लेने के आत्मविश्वास में एक बड़ा परिवर्तन देखा है। वे खुद को धन्य मानती हैं कि वाइब्रियोनिक्स ने उनके जीवन में ये बदलाव लाए हैं।

दो वर्ष से भी कम समय में, उन्होंने 500 से ज़्यादा मरीज़ों का इलाज किया है। वे तीन मासिक स्वास्थ्य शिविरों में सक्रिय रूप से स्वयं सेवा करती हैं। इनमें से एक शिविर के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ती है, 10 किलोमीटर बाइक  से और उसके बाद 50 किलोमीटर एम्बुलेंस से; एकमात्र महिला प्रैक्टिशनर का इंतज़ार कर रही महिला रोगियों के उत्सुक चेहरे, यात्रा की सारी कठिनाइयों को सार्थक बना देते हैं। ऐसे ही पल उन्हें ऊर्जा से भर देते हैं और अपनी क्षमतानुसार सेवा करने के उनके संकल्प को और मज़बूत करते हैं। वे साईं वाइब्रियोनिक्स को स्वामी द्वारा उनकी सेवा के लिए चुने गए मार्ग और उनके दिव्य मिशन में शामिल होने के एक साधन के रूप में संजोती हैं।

अनुकरणीय उपचार: