साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

गंभीर मासिक धर्म दर्द 11658...भारत


एक 20 वर्षीय महिला पाँच साल पहले 2019 में मासिक धर्म शुरू होने के बाद से हर महीने पेट के निचले हिस्से और पीठ में तेज़ मासिक धर्म दर्द (प्राथमिक कष्टार्तव) से पीड़ित थी। उसका मासिक धर्म आमतौर पर 3 से 4 दिनों तक रहता था, जिसमें पहले दो दिनों में तेज़ दर्द होता था, जिसके दौरान वह निर्धारित दर्द निवारक दवाएँ लेती थी। उसे पूरे दिन पेट पर गर्म सेंक करने की भी सलाह दी गई थी, फिर भी उसे मामूली (20%) आराम मिला। दर्द की तीव्रता ने उसकी दिनचर्या को बाधित कर दिया और वह दो दिनों तक कॉलेज नहीं जा सकी। अपनी मौसी से वाइब्रियोनिक्स के बारे में जानने के बाद, उसने प्रैक्टिशनर से परामर्श लिया।

1 मार्च 2024 को उसे दिया गया:

CC8.7 Menses frequent…TDS

उसके मासिक धर्म 6 मार्च से शुरू हुए, जिसमें एलोपैथिक दवा और गरम सेंक जारी रहे।

उपचार की प्रगति:

जुलाई 2025 तक, उन्हें अब दर्द रहित मासिक धर्म होता है।