साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

प्रैक्टिशनर प्रोफाइल 11620...भारत


प्रैक्टिशनर 11620...  भारत  कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त और विज्ञान स्नातक हैं और इन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक सॉफ्टवेयर पेशेवर के रूप में कार्य किया है। उनके जीवन ने एक आध्यात्मिक मोड़ आया जब वह 1990 के दशक के दौरान मुंबई में रहते हुए साई की शरण में आए। 1992 में एक परिवर्तनकारी अनुभव हुआ जब एक भक्त के घर पर त्योहारों के दौरान चमत्कारिक रूप से प्रकट होते  हुए विभूति, कुमकुम और अमृतम को देखा तो वह भक्ति के मार्ग में गहराई से आकर्षित होने लगे। वह  इतने प्रेरित हुए कि उन्होंने उनके घर पर साप्ताहिक साई भजनों में भाग लेना शुरू कर दिया।

1998 में हैदराबाद में स्थानांतरित होने के बाद, वह स्थानीय साई समिति में शामिल हो गए और 2007 से 2010 तक संयोजक के रूप में कार्य किया। इस अवधि के दौरान, उन्होंने आंध्र प्रदेश भर में श्री सत्य साई ग्राम एकीकृत कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके समर्पण ने आगे की जिम्मेदारियों को जन्म दिया और 2011 में, वह रेडियो साई के क्षेत्रीय समन्वयक बने। उनकी तकनीकी विशेषज्ञता ने साईं मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया - उन्होंने 2014 में आश्रम के लिए ऑनलाइन रूम-बुकिंग ऐप विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 2015 में साई भक्तों के रक्तदान ऐप के लिए डेटाबेस डिजाइन करने में मदद की। वर्तमान में, वह साप्ताहिक तेलुगु प्रश्नावली बनाने में साईं वाहिनी टीम की सहायता करते हैं।

नवंबर 2018 में, स्वामी के जन्मदिन के लिए पुट्टपर्थी में सेवा करते समय, उनकी पत्नी ने साई वाइब्रियोनिक्स के बारे में जाना और उन्हें एक प्रैक्टिशनर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने तुरंत दिसंबर 2018 में AVP पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया। पिछले न्यूज़लेटर्स को पढ़ते समय, उन्होंने स्वयंसेवकों को विभिन्न भाषाओं में न्यूज़लेटर्स अपलोड करने के लिए सेवा देने के लिए सूचना को पढ़ा  और तुरंत व्यवस्थापक टीम को अपनी तकनीकी सेवाओं की पेशकश की और खुशी से इस कार्य को किया। वह नवंबर 2019 में AVP और अगस्त 2021 में VP बने और इस एडमिन सेवा को जारी रखा।

प्रैक्टिशनर को उल्लेखनीय उपचार अनुभवों के माध्यम से स्वामी की कृपा को देखने में बहुत खुशी मिलती है, जिनमें से दो वह हमारे साथ साझा करना चाहते हैं।

2020 में थायराइड कैंसर के लिए विकिरण चिकित्सा से गुजरने वाले एक रोगी को साइड इफेक्ट्स को कम करने के लिए CC2.1 Cancers – all + CC3.1 Heart tonic + CC4.10 Indigestion दिया गया था। एक महीने के निरंतर विकिरण के बावजूद, उसने न्यूनतम दुष्प्रभावों का अनुभव किया और सामान्य महसूस किया। जब विकिरण की बढ़ी हुई खुराक के साथ अंतिम सत्र ने उसकी गर्दन के चारों ओर गंभीर जलन होने लगी तो त्वचा एक सप्ताह के भीतर निरंतर वाइब्रो उपचार के साथ ठीक हो गई, जिससे उनके डॉक्टर आश्चर्यचकित हो गए !

अगस्त 2024 में एक दूसरे मामले में एक महिला ने अपने 51 वर्षीय भाई के लिए उनसे संपर्क किया, जिसे एक सड़क दुर्घटना में मुंह में गंभीर चोट लगी थी और दांत प्रत्यारोपण सर्जरी हुई थी, जिससे वह तरल आहार पर चले गये थे। उन्होंने निर्धारित किया: CC10.1 Emergencies + CC12.1 Adult tonic + CC15.1 Mental & Emotional tonic + CC18.5 Neuralgia + CC20.3 Arthritis + CC20.4 Muscles & Supportive tissue + CC20.7 Fractures. एक महीने के भीतर, रोगी एक सामान्य आहार पर लौट आया और काम फिर से शुरू कर दिया, दो महीने के भीतर पूरी तरह से ठीक हो गया।

प्रैक्टिशनर दृढ़ता से समग्र उपचार में विश्वास करता है, जिसमें उपचार और भावनात्मक समर्थन दोनों शामिल हैं। वह लगातार नए रोगियों को CC10.1 Emergencies + CC15.1 Mental & Emotional tonic निर्धारित करते हैं ताकि उनकी भावनाओं को स्थिर किया जा सके और उपचार में तेजी लाई जा सके। वह रोगियों को स्थायी रूप से ठीक होने के     लिए लक्षणों के कम होने के बाद भी उपचार जारी रखने की सलाह देते हैं और अक्सर समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए जीवनशैली में बदलाव का सुझाव देते हैं।

वह उपचार के लिए दो-आयामी दृष्टिकोण की सिफारिश करते हैं, जिसे वह तेलुगु में वर्णित करते हैं: माताल मांडू - शब्दों के माध्यम से दवा, परामर्श और मातृ मांडू - गोलियों के माध्यम से दवा, वाइब्रियोनिक्स उपचार। एक दयालु श्रोता, वह अनुभव करते है कि कई रोगियों को मुख्य रूप से उनके संघर्षों को सुनने के लिए किसी की आवश्यकता होती है। इन अंतःक्रियाओं के माध्यम से, वह न केवल रोगियों की मदद करते है बल्कि अपने स्वयं के आध्यात्मिक विकास को भी दृढ़ करते हैं और  अपने स्वयं के मानसिक-भावनात्मक संतुलन को बनाए रखने का प्रयास करते हैं।

वाइब्रिओनिक्स शिविरों सहित अपने नैदानिक अभ्यास के साथ, वह तेलुगु में कंप्यूटर से संबंधित सेवा और अनुवाद कार्य के माध्यम से वाइब्रिओनिक्स के मिशन की सेवा भी करते हैं। वह कोई भी रोगी, ज्ञात या अज्ञात, की हर कॉल को स्वामी का मार्गदर्शन मानते हैं, निस्वार्थ सेवा के लिए नए अवसर प्रदान करने और इस दिव्य कृपा के लिए, वह गहराई से आभारी है।

साझा करने के लिए मामले: