साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

स्पॉन्डिलाइटिस, पैर दर्द 11620...भारत


एक 64 वर्षीय व्यक्ति 2019 की शुरुआत से अपनी गर्दन और दाहिने हाथ में गंभीर दर्द से पीड़ित थे, इसलिए अपने सिर और हाथ को स्वतंत्र रूप से हिलाने डुलाने में असमर्थ थे। दर्द विशेष रूप से सुबह की सैर के दौरान तीव्र होता था या जब वह अपने दाहिने हाथ से लिखते या कोई कार्य करते समय, या अपना सिर घुमाते थे। वह जून 2020 तक थोड़ा आराम करने से स्वयं को ठीक महसूस करते थे लेकिन धीरे-धीरे लक्षण बिगड़ गए। उन्होंने एक डॉक्टर से परामर्श किया जिसने उन्हें स्पॉन्डिलाइटिस का निदान किया। उन्होंने मौखिक दर्द की दवा और एक मरहम निर्धारित की, जिसे उन्होंने गर्दन के कॉलर के साथ तीन महीने तक दवा को लिया लेकिन केवल न्यूनतम राहत मिली। उन्होंने 2 अक्टूबर 2020 को प्रैक्टिशनर से परामर्श लिया और उन्हें दिया गया:

#1. CC10.1 Emergencies + CC12.1 Adult tonic + CC15.1 Mental & Emotional tonic + CC18.5 Neuralgia + CC20.5 Spine…6TD... एक सप्ताह के लिए और उसके बाद TDS।

रोगी ने एलोपैथिक दवा बंद कर दी और हर महीने लगातार सुधार की सूचना दी। 12 जनवरी 2021 तक उनकी हालत में 50% तक सुधार हो चुका था लेकिन 2 जनवरी को उनके बाएं पैर में दर्द शुरू हो गया था। तब उन्हें यह भी दिया गया था:

#2. CC3.7 Circulation + CC20.3 Arthritis + CC20.4 Muscles & Supportive tissue... एक घंटे के लिए हर 10 मिनट में एक खुराक और उसके बाद एक सप्ताह के लिए 6TD और उसके बाद TDS।

एक महीने बाद 14 फरवरी को, उन्होंने अपने पैरों में दर्द से 80% और गर्दन में 90% राहत की सूचना दी; वह अपने सिर और हाथ को सामान्य रूप से हिला सकते थे। 7 मार्च तक, दर्द पूरी तरह से गायब हो गया था। #1 और #2  दोनों की खुराक को OD में घटा दिया गया था  और 8 अप्रैल 2021 को इसे बंद करने से पहले OW तक कम कर दिया गया था। जनवरी 2025 तक कोई पुनरावृत्ति नहीं हुई है।