साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

घुटनों का ऑस्टियोआर्थराइटिस 03527...France


एक 72-वर्षीय महिला जो पहले फिजिकल एजुकेशन की अध्यापिका थी और राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी थी, घुटने की ओस्टियोआर्थराइटिस रोग से परेशान थी। यह समस्या उसको पिछले 15 वर्षों से थी। 7 वर्ष पहले उसके दाहिने घुटने की मनिस्कुस की शल्यक्रिया हुई थीI वह सूजन कम करने के लिए औषधियों का सेवन करती रहती थी। इनका उपयोग उसने 5-6 वर्ष पूर्व बंद कर दिया था क्योंकि यह उसके गुर्दे को नुकसान पहुंचा रही थी। वह दर्द निवारक गोलियों का भी सेवन नहीं करती थी लेकिन फूड सप्लीमेंट लेती थी जैसे कि साइलेशिया, कोलागन, और करक्यूमिनI नवंबर 2017 तक उसके बाएं घुटने में इतना तीव्र दर्द होने लगा कि ना तो वह चल सकती थी और ना ही कार ड्राइव कर सकती थी। वह अपने बाएं घुटने की सर्जरी पर भी विचार कर रही थी।

वह बहुत निराश थी तभी उसने चिकित्सक से 31 मई 2018 को संपर्क किया। चिकित्सक ने उसे निम्न औषधि दी:
#1. NM2 Blood + NM3 Bone Irregularity + NM12 Combination-12 + NM20 Injury + NM22 Liver + NM40 Knees + NM59 Pain + NM63 Back-up(Booster) + NM86 Immunity + BR18 Circulation + BR21 Injury + SR348 Cortisone + SR573 Osteoporosis + potentised Codeine-Doliprane 200C...6TD पानी में।

4 सितंबर तक 20% सुधार हुआ क्योंकि दर्द अब कम हो गया थाI अतः # 1 की खुराक को TDS कर दिया गया था। उसने चिकित्सक को बताया कि उसे इस उपचार में विश्वास था। उन्होंने उसे कुछ सप्लीमेंट लेने की सलाह दी - विटामिन C, D और K2, क्योंकि उनका मानना ​​है कि फ्रांस के अधिकांश वरिष्ठ नागरिकों में इनकी अत्यधिक कमी है। जनवरी 2019 तक उसमें लगभग एक तिहाई सुधार हो गया था।

जैसा कि चिकित्सक ने महसूस किया कि प्रगति बहुत धीमी थी, उन्होंने कॉम्बो को संशोधित किया:

#2. NM3 Bone Irregularity + NM40 Knees + NM59 Pain + OM5 Circulation + BR18 Circulation + SM28 Injury + SM36 Skeletal + SR348 Cortisone + SR573 Osteoporosis + potentised Codeine-Doliprane 200C...TDS पानी में।

अप्रैल तक उसको 80% लाभ हो गया था। जून तक दर्द पूरी तरह ठीक हो गया था। अब वह आराम से चल सकती थी और कार भी चला सकती थी। उसने शल्यक्रिया नहीं करवाई और वाईब्रिओनिक्स के प्रति आभार प्रकट किया। 4 जुलाई से 30 सितंबर 2019 के बीच खुराक को कम करते हुए उपचार को बंद कर दिया। मई 2020 में उसने एक कार्ड भेजा चिकित्सक को जिसमें लिखा था, “मेरा घुटना अभी तक बहुत ठीक है, मैं बहुत खुश हूँ”I सितंबर 2020 के अंत तक जब चिकित्सक ने उसे अपडेट के लिए बुलाया तो उसने कहा कि मुझे अब दर्द नहीं है। यह एक चमत्कार है।

चिकित्सक सभी को यह बतलाना चाहती है कि पोटेनटाईजड दर्द निवारक Codeine-Doliprane (paracetamol)  दर्द वाले व्यक्तियों को बहुत लाभ पहुंचाती है।

108CC बॉक्स का उपयोग करने वालों को  CC12.1 Adult tonic + CC20.1 SMJ tonic + CC20.2 SMJ Pain + CC20.5 Spine + CC20.6 Osteoporosis देना चाहिए।