साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

बांझपन 11975...India


17 मई 2018 को एक 32-वर्षीय महिला अपने 35-वर्षीय पति के साथ चिकित्सक के पास पहुंची। वह बहुत व्यथित थी उनके विवाह को 8 वर्ष हो गए थे परंतु अभी तक वह संतान सुख से वंचित थे। 20 वर्ष की आयु में उस महिला को मासिक धर्म अनियमित होता था जो बढ़कर 1 वर्ष हो गया था। 4 वर्ष पूर्व उन्होंने डॉक्टर से सलाह लेने का मानस बनाया। उस महिला की जांच करने पर डॉक्टर ने उसे PCOD की समस्या से त्रस्त बताया। उसके पति के वीर्य में भी स्पर्म काउंट कम थे। दोनों ने डॉक्टर द्वारा दी गई औषधि का 4 वर्ष तक उपचार लिया परंतु कोई लाभ नहीं हुआ। 1 वर्ष पूर्व 2017 में उसका पति बहुत आलस्य में रहने लगा था, डॉक्टर से निदान करवाने पर पता चला कि वह हाइपोथायराइड रोग से ग्रस्त है। (उसका TSH मान 12 mlU/L था जो कि सामान्य मान 0.4 से 4.0 से बहुत अधिक था।) उसने कोई उपचार नहीं लिया। वह किसी वैकल्पिक उपचार की तलाश में था। अब उसको वाइब्रॉनिक्स उपचार के बारे में मालूम हुआ । उस समय भी उसके TSH का मान 12 ही था। उनको निम्न उपचार दिए गए :

पत्नी के लिये:
#1. CC8.1 Female tonic + CC8.4 Ovaries & Uterus + CC8.8 Menses irregular + CC10.1 Emergencies + CC12.1 Adult tonic + CC15.1 Mental & Emotional tonic…6TD

पति के लिये:
#2. CC6.2 Hypothyroid + CC10.1 Emergencies + CC12.1 Adult tonic + CC14.3 Male infertility + CC15.1 Mental & Emotional tonic…6TD

3 दिन में ही पत्नी को मासिक धर्म शुरू हो गया (1 वर्ष के अंतराल पर) जो अगले दो माह तक नियमित रहा। 20 जुलाई को, दंपति चिकित्सक से मिलने पहुंचे, सुरक्षित गर्भधारण की संभावना को सुनिश्चित करने के लिए। अतः #1 को बदलकर निम्न उपचार दिया गया:

#3. CC8.2 Pregnancy tonic + CC12.1 Adult tonic + CC15.1 Mental & Emotional tonic…QDS

उसके पति के थायराइड का मान भी (TSH 3 mlU/L) सामान्य हो गया था, एक माह में ही, तथा वह पहले की अपेक्षा अधिक ऊर्जावान हो गया था अतः #2 की खुराक को QDS कर दिया गया।

अगस्त 2018 में गर्भावस्था की पुष्टि हो गई और 15 अप्रैल 2019 को एक कन्या का जन्म हो गया। #3 को 2 माह के बाद बंद कर दिया गया। जैसे  कि पति की TSH अभी भी सामान्य है, 20 जून 2019 को #2 की खुराक को धीरे-धीरे कम करते हुए बंद कर दिया गया। जून 2020 तक, महिला चिकित्सक के संपर्क में रही और अभी वह बाल गिरने के लिए उपचार ले रही है।