साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

कब्ज़ 11614...India


एक 61 वर्षीय वृद्ध महिला पिछले 5 वर्षों से कब्ज से पीड़ित थी। यद्यपि वह प्रतिदिन 2 लीटर पानी पी लेती थी। वह संतुलित भोजन करती थी जिसमें फलों और सब्जियों का भी समावेश होता था। पेट साफ करने के लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, इसके साथ ही उसे रेचक का भी उपयोग करना पड़ता था। इतना सब करने पर भी
उसे 3 दिन में एक बार दस्त होता था। 7 सितंबर 2019 को, उसे निम्न औषधि दी गई:
CC4.1 Digestion tonic...TDS

1 सप्ताह पश्चात रोगी ने बताया कि उसे 30 से 40 प्रतिशत तक का लाभ हुआ है क्योंकि अब वह एकांतर दिनों में  दस्त के लिए जाती है और पहले की अपेक्षा अब तकलीफ भी कम होती है। एक और सप्ताह के बाद वह पूर्णतया ठीक हो गई थी और प्रतिदिन पॉटी के लिए जाने लगी। 4 अक्टूबर 2019 को रोगी ने बतलाया कि 3 दिन पूर्व उसने रेचक औषधियों का सेवन भी बंद कर दिया है। उसका पेट अब बिल्कुल ठीक है और 5 वर्षों से चल रही बीमारी दूर हो गई है। खुराक को कम करके OD कर दिया गया और धीरे-धीरे कम करते हुए OW कर दी। 28 अक्टूबर को उसने स्वयं ही उपचार को बंद कर दिया, उसे अब इसकी आवश्यकता महसूस नहीं होती थी। अप्रैल 2020 तक, उसे यह समस्या दोबारा नहीं हुई।