साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

. जीर्ण नाक बंद 10596...भारत


मुंबई के वृद्ध आश्रम में रहने वाले एक 82 वर्षीय व्यक्ति को पिछले 8 वर्षों से नाक के बंद रहने की समस्या थी, उन्हें सायनुसाइटिस की भी शिकायत थी। इस समस्या के कारण उन्हें ठीक से नींद भी नहीं आती थी। उन्होंने ऐलोपैथिक उपचार भी करवाया परन्तु उससे कोई आराम नहीं मिला। जनवरी 2019 से वृद्ध आश्रम रहने लगे और उन्होंने ऐलोपैथिक उपचार को बन्द कर दिया था। वह अपनी बिमारी के कारण तनाव ग्रस्त रहता था और कोई उसकी मदद कर दे, ऐसी वह इच्छा रखते थे।

19 जनवरी 2019 को उनको निम्न उपचार दिया गया :
CC15.1 Mental & Emotional tonic + CC19.2 Respiratory allergies + CC19.5 Sinusitis…TDS

चिकित्सा के एक माह बाद वृद्ध आश्रम में जाने पर रोगी ने बतलाया कि उपचार को 3 दिन तक लेने के बाद से ही उसे अच्छी नींद आने लग गई थी। बंद नाक और सायनुसाईटिस भी धीरे-धीरे ठीक होने लगे। अब वह सब ठीक हो गये हैं, दर्द भी नहीं है। 19  फरवरी को खुराक को  OD कर दिया गया। चूँकि इस दवा से उन्हें नींद अच्छी आने लगी थी अतः वह खुराक को कम नहीं करना चाहते थे। अप्रैल 2019 तक उन्हें यह समस्या दुबारा नहीं हुई, वह अब बहुत प्रसन्न हैं तथा उपचार को OD के रूप में ले रहे है।