साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

चोट के बाद का दर्द 03625...यूएसए


एक 29 वर्षीय व्यक्ति फरवरी 2024 में हुई एक गंभीर दुर्घटना के बाद लगभग दो वर्षों से ऊपरी पीठ और छाती के क्षेत्र में लगातार दर्द से पीड़ित था। दुर्घटना में उसकी कई पसलियाँ टूट गई थीं और फेफड़े में भी चोट लगने के कारण वह एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहा। उपचार मुख्यतः दर्द को नियंत्रित करने पर केंद्रित था, जबकि फेफड़े को प्राकृतिक रूप से ठीक होने दिया गया। इस दुर्घटना में उसके साथ आए एक मित्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई, जिसके कारण उसे काफी भावनात्मक आघात (emotional trauma) भी हुआ। इसके बावजूद वह शारीरिक रूप से सक्रिय रहा। वह प्रतिदिन व्यायाम करता था, सप्ताहांत में दौड़ता था और निर्माण कार्य में शारीरिक मेहनत भी करता था। फिर भी उसे बार-बार दर्द होता रहता था, विशेषकर वेटलिफ्टिंग और ऐसे स्ट्रेचिंग मूवमेंट के बाद, जिसमें ठोड़ी को छाती की ओर लाना शामिल था। उसे ऊर्जा की कमी भी महसूस होती थी। दर्द के कारण वह जिम में पूरी तरह से व्यायाम नहीं कर पाता था, जबकि जिम जाना और व्यायाम करना उसे बहुत पसंद था। अधिक वजन उठाने में आगे न बढ़ पाने के कारण उसे निराशा और अधूरेपन का अनुभव होता था। प्रैक्टिशनर के घर पर एक प्रोजेक्ट पर काम करते समय उसे साईं वाइब्रियोनिक्स के बारे में जानकारी मिली। अपने लंबे समय से चले आ रहे दुर्घटना के बाद के दर्द से राहत पाने के लिए उसने वाइब्रियोनिक्स उपचार लेने का निर्णय किया।

15 दिसंबर 2025 को उसे निम्न रेमेडी दी गई:

#1. CC10.1 Emergencies + CC15.1 Mental & Emotional tonic + CC17.3 Brain & Memory tonic + CC20.5 Spine + CC20.7 Fractures…TDS 

#2. IB*…OD 

He was not taking any other treatment apart from an occasional painkiller. 

उपचार की प्रगति : 

जून 2026 तक रोगी स्वयं की इच्छा से रेमेडी OD ले रहा है, जबकि अब उसे बिल्कुल कोई परेशानी नहीं है। उसे वाइब्रियोनिक्स की शक्ति पर दृढ़ विश्वास है।

*IB रेमेडी, Volume 15, #2 के अनुसार, सभी के लिए अनुशंसित है।