साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

पीठ के निचले हिस्से में दर्द 11656...भारत


33 वर्षीय एक पुरुष, फरवरी 2022 में सीढ़ियों से गिरने के बाद से निरंतर कमर के निचले हिस्से (लो-बैक) के दर्द से पीड़ित थे। कार्यस्थल तक प्रतिदिन मोटरसाइकिल से आना-जाना या कोई भी शारीरिक परिश्रम करने पर दर्द और अधिक बढ़ जाता था। चिकित्सकीय जाँच में रीढ़ की हड्डी में हल्का विस्थापन, जिसके कारण नसों पर दबाव पड़ रहा था, पाया गया। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कई बार फिजियोथेरेपी करवाई, किंतु केवल तब, जब दर्द असहनीय हो जाता था। प्रत्येक बार 4–5 दिनों तक फिजियोथेरेपी कराने से केवल अस्थायी राहत ही मिलती थी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आयुर्वेदिक तेल मालिश और नियमित व्यायाम भी किए, जिनसे बहुत सीमित लाभ हुआ। वह दर्द निवारक दवाओं का सेवन नहीं करना चाहते थे।

प्रैक्टिशनर से संपर्क करने से ठीक पहले, एक बार फिर दर्द के तीव्र दौरे के कारण उन्होंने चार दिनों की फिजियोथेरेपी पूरी की। पूर्व की तरह इस बार भी दर्द में थोड़ी कमी अवश्य आई, परंतु वह लगातार बना रहा। अंततः उन्होंने सभी उपचार बंद करने का निर्णय लिया और 19 मार्च 2024 को उन्हें वाइब्रियोनिक्स उपचार प्रदान किया गया:

#1. CC18.5 Neuralgia + CC20.3 Arthritis + CC20.4 Muscles & Supportive tissue + CC20.5 Spine...BD iबाह्य उपयोग के लिए सरसों के तेल में।

#2. CC10.1 Emergencies + #1...TDS

उपचार प्रगति :

Ø  3 अप्रैल 2024: कमर के दर्द में लगभग 30% सुधार देखा गया।

Ø  11 अप्रैल 2024: दर्द में 60% सुधार; रोगी बिना किसी असुविधा के लंबी दूरी तक बाइक चलाने में सक्षम हो गये।

Ø  16 जून 2024: कमर का  दर्द से पूर्णतः ठीक हो गया।

Ø  23 जून 2024: रोगी द्वारा उपचार (रेमेडीज़) स्वेच्छा से बंद कर दी गईं।.

अक्टूबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार, वह पूरी तरह दर्द-मुक्त है।