साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

 तलवों में जलन 11632...भारत


सितंबर 2022 में, एक 54 वर्षीय पुरुष शिक्षक को अपने पैरों में जलन होने लगी (हो सकता है कि यह कोविड -19 बूस्टर के कारण थी  जो छह महीने पहले लिया गया था), सुबह में हल्का  होता था और उत्तरोत्तर बिगड़ने लगता था और रात में असहनीय हो जाता था। अपने पैरों को बर्फ के पानी में रखने से अस्थायी राहत मिलती थी। 3 अक्टूबर 2022 को, संवेदी तंत्रिका अध्ययन और रक्त परीक्षणों से पत्ता चला कि  कोई तंत्रिका क्षति नहीं हुई है हालांकि, आकस्मिक  रक्त शर्करा  225 mg/dL आया, जिसके लिए उन्हें आहार परिवर्तन और नियमित अभ्यास अपनाने की सलाह दी गई थी। उन्हें जलन की सनसनी के लिए गोलियां निर्धारित की गई थीं, जिसे उन्होंने बिना किसी राहत के दो महीने तक लिया।

दिसंबर 2022 में, उन्हें विटामिन बी 12 की कमी का पता चला था, जिसके लिए उन्हें इंजेक्शन दिये गये थे और  इनसे अच्छी राहत मिली लेकिन जलन एक महीने के बाद वापस आ गई। इसके अलावा, रक्त शर्करा का स्तर लगातार ऊंचा रहता था, उनके डॉक्टर ने उन्हें मधुमेह के लिए मेटफॉर्मिन और ग्लाइकोमेट निर्धारित किया। रक्त शर्करा कुछ  नियंत्रण हो गई  लेकिन जलन की सनसनी जारी रही। इसलिए, उन्होंने 6 मई 2024 को प्रैक्टिशनर से परामर्श किया और उन्हें दिया गया:

#1. CC3.7 Circulation + CC18.5 Neuralgia + CC20.4 Muscles & Supportive tissue…BD iबाहरी अनुप्रयोग के लिए सरसों के तेल में।

#2. CC10.1 Emergencies + CC12.1 Adult tonic + #1…TDS

उपचार की प्रगति:

जून 2025 तक, कोई पुनरावृत्ति नहीं हुई है और रोगी ठीक है। वह मधुमेह के लिए एलोपैथिक दवाइयाँ ले रहे हैं।