साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

फंगल संक्रमण (Onychomycosis), क्रोनिक साइनसिसिस, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया और पोस्ट-कोविड सिंड्रोम 11632...भारत


एक 45 वर्षीय महिला 2012 से दोनों हाथों के अंगूठे और तर्जनी में फंगल संक्रमण से पीड़ित थी। इस स्थिति में नाखूनों का पीला पड़ना, खुजली और उंगलियों पर दरारों से, खासकर कपड़े धोते समय, खून बहता था। वह छह साल तक होम्योपैथिक उपचार ले रही थी, जिससे उन्हें आंशिक राहत मिली। नवंबर 2018 में, उनको लगभग दिन में छींके आने लगी, खांसी के साथ श्वसन एलर्जी हो गई जिससे आँखें लाल हो जाती थी और खुजली होती थी। आमतौर पर, उनको एक नथुना से  सांस लेने में कठिनाई होती थी क्योंकि दूसरे नथुने से लगातार नाक बहने से अवरुद्ध हो जाता था और रात में और सर्दियों में उनकी हालत खराब हो जाती थी।  उनके लक्षण फल, मिठाई या सिर धोने से बढ़ जाते थे। इसके अतिरिक्त, उनके गले में जकड़न थी जिससे उन्हें अपनी लार निगलने में कठिनाई होती थी, वह अक्सर घुटन को दूर करने के लिए अपने गले को दबाती थी। नींद के दौरान, उनकी सांस से एक बिल्ली की आवाज़ के समान आवाज़ आती थी और ऐसा सप्ताह में लगभग चार बार होता था।

श्वसन एलर्जी के लिए, उन्होंने तीन महीने तक होमियो उपचार लिया, तीन साल से अधिक समय तक निर्धारित एंटीहिस्टामाइन और इनहेलर भी लिया, जिससे थोड़ी राहत मिली, इसलिए 1 मार्च 2022 को एलोपैथी बंद कर दी। इस बीच कोविड महामारी आ गई, अत्यधिक घरेलू काम के कारण उनकी त्वचा की स्थिति खराब हो गई। उन्होंने एलोपैथिक गोलियां लीं और रोगाणुरोधी मरहम लेने से खुजली में कुछ मिली।

अप्रैल 2021 में कोविड से उबरने के बाद, वह कोविड के बाद के लक्षणों से पीड़ित होने लगीं, जैसे कि थकान रहना, जोड़ों में और दाहिने जबड़े में दर्द,  दाहिने अंगूठे को मोड़ने में असमर्थता, और दाईं ओर लगातार हल्का सिरदर्द और हर रात 2 से 3 घंटे तक, उन्हें तकिए पर सिर टिकाते समय उनके चेहरे के दाईं ओर अत्यधिक पसीना आता था, पैरों में ऐंठन हो जाना और हथेलियों में सुन्नपन हो जाना जिस कारण वह ठीक से सो नहीं पाती थी। अब वह कोई अन्य दवा लेने के लिए उत्सुक नहीं थी, परंतु एक रिश्तेदार ने उन्हें वाइब्रिओनिक्स के बारे में बताया तो वह पहले कोविड के बाद के प्रभावों का इलाज कराना चाहती थी।

उन्हें 5 मार्च 2022 को निम्नलिखित उपाय दिए गए:

कोविड के बाद की थकान के लिए:

#1. Covid Recuperation ((समाचार-पत्र वॉल्यूम 12 #4 देखें)...TDS  

अन्य पोस्ट-कोविड लक्षणों के लिए:

#2. CC3.7 Circulation + CC10.1 Emergencies + CC12.1 Adult tonic + CC18.4 Paralysis + CC18.5 Neuralgia...TDS 

परेशान नींद के लिए:

#3. CC15.6 Sleep disorders...सोने जाने से आधा घंटा पहले

उन्होंने अपनी उंगलियों पर निर्धारित मरहम का उपयोग जारी रखा। 15 मई तक, पोस्ट-कोविड लक्षणों में 50% सुधार हुआ था और उन्हें अच्छी तरह से नींद आ रही थी, इसलिए #3 को रोक दिया गया था और फिर उन्हें दिया गया:

श्वसन एलर्जी के लिए:

#4. CC19.2 Respiratory allergies + CC19.3 Chest infections chronic + CC19.5 Sinusitis + CC19.6 Cough chronic ...TDS

तीन दिन बाद 18 मई को, उन्होंने एलर्जी के लक्षणों में 20% राहत की सूचना दी, यह 28 मई तक 50% तक बढ़ गई। हालांकि, फल या मिठाई खाने से लक्षणों में वृद्धि हो जाती थी। 30 मई को, उन्हें दिया गया था:

त्वचा संक्रमण के लिए:

#5. CC21.3 Skin allergies + CC21.5 Dry Sores + CC21.7 Fungus...BD मौखिक रूप से और बाहरी अनुप्रयोग के लिए पानी में ...6TD

उन्हें सलाह दी गई कि वह हर दो घंटे में 5 मिनट के लिए पानी के उपाय में अपनी उंगलियों को भिगोए और कपड़े धोते समय दस्ताने भी पहने।

1 जुलाई को, # 1 उपाय ख़त्म हो गया और वह अब थकान महसूस नहीं करती थी तो इसे बंद कर दिया गया। 10 अगस्त तक, खुजली, नाखूनों के पीले होने और दरारों से खून निकलने में 50% सुधार हुआ था। 15 सितंबर तक, कोविड के बाद और श्वसन संबंधी सभी लक्षण गायब हो गए. 26 अक्टूबर को, उन्होंने त्वचा से संबंधित लक्षणों से पूरी तरह से राहत की सूचना दी और उल्लेख किया कि उन्होंने निर्धारित मरहम का उपयोग करना बंद कर दिया है।

15 जनवरी 2023 को, #2, #4 और #5 की खुराक को घटाकर OD कर दिया गया था। अक्टूबर 2023 में, हल्के एलर्जी और त्वचा संबंधी लक्षण विकसित हुए और उन्होंने तुरंत तीनों उपचारों की खुराक को BD में बढ़ा दिया और तीन दिनों के भीतर, लक्षण गायब हो गए। तब से, वह अपने आराम के स्तर के अनुसार BD पर उपचार कर रही है। दिसंबर 2024 तक, किसी भी लक्षण की पुनरावृत्ति नहीं हुई है।.