साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

विलंबित स्थायी दांत 03547...यूएसए


 एक साढ़े छह साल के लड़के के ऊपरी सामने के दांत अभी तक नहीं निकले हैं, जबकि उसके एक साल से भी अधिक समय पहली मार्च 2022 में दांत गिर गए थे। उसकी  मां (जो कि स्वयं AVP हैं) ने भी गैप में कठोर मसूड़ों को देखा और चिकित्सीय सलाह ली। एक्स-रे से पता चला कि मसूड़े के अंदर केंद्रीय कृंतक दांत फंसे हुए हैं ( जिसके कारण दांत आने में विलंब हो रहा था)। डॉक्टर ने कठोर मसूड़े को खोलने के लिए एक छोटी शल्य चिकित्सा प्रक्रिया करने के लिए सलाह दी, या फिर एक वर्ष तक इंतजार करना पड़ सकता है। माँ ने मदद के लिए एक वरिष्ठ वाईब्रो चिकित्सक से संपर्क किया। 14 जुलाई 2023 को लड़के को दिया गया:

NM12 Combination-12 + NM67 Calcium + NM89 Mouth and Gum + NM90 Nutrition + SM38 Teeth + SR254 Calc Phos…QDS 

लड़का कोई अन्य दवा नहीं ले रहा था। केवल 2 से 3 दिनों में, बायाँ मध्य कृंतक उभरता हुआ दिखाई दिया, जिससे उसकी माँ को अपार प्रसन्नता हुई! एक महीने के अंदर, 14 अगस्त तक, दाहिना कृन्तक भी सतह पर आ गया था (तस्वीर देखें)। दांतों की समग्र मजबूती सुनिश्चित करने के लिए यह उपचार अगले दो महीनों तक जारी रखा गया और फिर बंद करने से पहले धीरे-धीरे OD तक कम किया गया। दांतों के सफलतापूर्वक आने पर, डॉक्टर को दुबारा दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

यदि 108CC बॉक्स का उपयोग कर रहे हैं तो दें: CC11.6 Tooth infections + CC12.2 Child tonic