साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

श्वसन संबंधी एलर्जी, सांस लेने में कठिनाई 03609...यूएई


एक 45 वर्षीय व्यक्ति, पिछले लगभग 20 वर्षों से, धुएं की गंध के कारण सांस लेने में कठिनाई, घरघराहट और सीने में जकड़न (पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द) से पीड़ित थे, धूल से एलर्जी के कारण नाक बंद हो गई थी; इसलिए रोजाना इन्हेलर का उपयोग कर रहे थे। सर्दियों के दौरान उनके लक्षण बढ़ जाते थे। 31 अगस्त 2022 को, उन्हें दिया गया:

#1. CC10.1 Emergencies + CC15.1 Mental & Emotional tonic + CC19.2 Respiratory allergies + CC19.3 Chest infections chronic…6TD

उन्हें घर का बना खाना अधिक खाने, खाना पकाने के लिए कोल्ड-प्रेस्ड तेल का उपयोग करने और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ खाने से रोकने की सलाह दी गई। ऐसी प्रथाओं से अवगत होने के कारण, उन्होंने अब इनका सख्ती से पालन करने का निर्णय लिया। 8 अक्टूबर तक, धुएं या धूल के संपर्क में आने पर उन्हें कोई घरघराहट नहीं हुई और सांस लेने में 50% सुधार हुआ, यहां तक कि उनकी पीठ का दर्द भी लगभग खत्म हो गया था। उन्हें सप्ताह में केवल एक बार इनहेलर का उपयोग करने की आवश्यकता पड़ी, त्वरित सुधार से प्रेरित होकर, उन्होंने खुलासा किया कि 10 वर्षों से अधिक समय से, बाहर का खाना खाने से गैस, सूजन और अपच की समस्या हो रही थी, लेकिन घर के भोजन के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं थी। इसलिए #1 को इस प्रकार बढ़ाया गया:

#2. CC15.4 Eating disorders + #1…6TD

एक सप्ताह के बाद उन्होंने बताया कि उनकी सांस लेने में कठिनाई बढ़ गई है, इसलिए उन्हें कई बार इनहेलर का उपयोग करना पड़ा। 24 अक्टूबर को वह चिकित्सक से मिलने गये और उनकी खुराक #2 को बंद कर दिया, फिर से #1 दिया और अलग से #3 दिया गया:

#3. CC15.4 Eating disorders…TDS

एक सप्ताह के अंदर उनकी श्वास, गैस, सूजन और अपच में 75% की कमी हो गई; इसलिए #1 को TDS में घटा दिया गया। 24 नवंबर तक, उनके सभी श्वसन लक्षणों में कम से कम 90% सुधार हो गया था और उन्होंने इन्हेलर का उपयोग करना बंद कर दिया था। अब वह धूल और अगरबत्ती के धुएं को झेलने में सक्षम हो गया थे और उनकी पीठ का दर्द पूरी तरह से खत्म हो गया था। 15 दिसंबर को, #1 को घटाकर BD कर दिया गया। 15 जनवरी 2023 तक, उनके सभी लक्षण गायब हो गए थे और #1 को OD तक कम कर दिया गया और धीरे-धीरे कम करते हुए मई में बंद करदिया गया। #3 को मार्च में बंद कर दिया गया थाI उन्होंने 2022-23 में अच्छी सर्दी का अनुभव किया और श्वसन संबंधी कोई समस्या नहीं हुई।

10 अगस्त 2023 तक, वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।