साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

 माइग्रेन 03586...क्रोएशिया


52 वर्षीय एक महिला 2017 यानि तीन वर्ष से माइग्रेन से पीड़ित थी। प्रत्येक बार जब भी माइग्रेन होता था तो कई घंटों तक चलता था, जो एक दिन या कभी-कभी सप्ताह में कुछ दिन तक होता था, जिसमें उन्हें हल्का सिरदर्द, मतली, उल्टी और प्रकाश से उच्च संवेदनशीलता होती थी। यह इतना तीव्र होता था कि उनके लिए सामान्य रूप से कोई भी कार्य करना असंभव था। वह स्वयं को एक कमरे में बंद करके बाहरी दुनिया से अलग हो जाती थी। उन्हें कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं थी, वह शारीरिक रूप से सक्रिय थीं और खेलों में व्यस्त रहती थीं। उन्होंने वाईब्रो चिकित्सक से परामर्श करने के अलावा कोई उपचार नहीं लिया,  चिकित्सक ने महसूस किया कि उनकी स्थिति का संभावित कारण मनोवैज्ञानिक था। 20 मार्च 2020 को, उन्हें दिया गया:

CC11.3 Headaches + CC11.4 Migraines + CC15.1 Mental & Emotional tonic...6TD

28 मार्च को, रोगी ने बहुत खुश होते हुए बताया कि उन्हें एक बार भी माइग्रेन नहीं हुआ! खुराक को घटाकर TDS कर दिया गया। सुरक्षित रहने के लिए,   उन्होंने उपचार को TDS के रूप में एक वर्ष तक  जारी रखा, इसके पश्चात् 20 मार्च 2021 को इसे बंद कर दिया गया। जुलाई 2023 में वाइब्रो शुरू करने के बाद से अब तक, उन्हें किसी भी लक्षण की पुनरावृत्ति नहीं हुई है।