साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

हथेली में धब्बे 10596...भारत


एक 51-वर्षीय महिला को हथेलियों में एक वर्ष से गहरे काले धब्बे थे और उनमें लगातार खुजली होती रहती थी। उस महिला ने ऐलोपेथिक उपचार पर काफी खर्च कर दिया था परन्तु उसे कोई लाभ नहीं मिला था। त्वचा की स्थिति से वह अवसाद में रहती थी। उसका अनुमान था कि कपड़े धोने के कारण उसकी त्वचा पर साबुन के कारण यह स्थिति हुई है। 9 सितम्बर 2016 को उसको निम्न उपचार दिया गया :  

CC3.7 Circulation + CC10.1 Emergencies + CC21.2 Skin infections + CC21.3 Skin allergies…TDS 

मौखिक रूप से एवं इसी दवा को तेल में मिलाकर बाह्य उपयोग के लिये कहा गया।

2 सप्ताह में ही जलन समाप्त हो गई तथा दोनों हथेलियों में धब्बे भी 25% तक कम हो गये थे। अगले दो सप्ताह के उपचार से धब्बे और कम हो गये थे। 14 सप्ताह के उपचार से 21 दिसम्बर 2016 को धब्बे बिलकुल समाप्त हो गये। वह विश्वास नहीं कर नहीं कर पा रही थी इस प्रकार का प्रभावी उपचार वह भी निःशुल्क  संभव है। वह इस उपचार के प्रति आभार से भर गई। वह अब अवसाद ग्रस्त भी नहीं थी। 2 माह के लिये खुराक को OD करके उसे बन्द कर दिया गया। उपचार बन्द करने के दो माह तक उसे कपड़े धोने पर भी कोई परेशानी नहीं हुई थी।