साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

पेट दर्द, कब्ज़ 11587...भारत


USA में रहने वाली 40 वर्षीय एक महिला, 2013 से पिछले पाँच वर्षों से पेट दर्द से पीड़ित थी। उसे सप्ताह में 2-3 बार पेट दर्द होता था, जो लगभग एक घंटे तक रहता था; इसके साथ ही उसे मल त्याग करने में भी काफ़ी कठिनाई और दर्द होता था, और मल बहुत सख़्त तथा छोटी-छोटी गोलियों जैसा निकलता था। जुलाब (laxatives) लेने से उसे केवल कुछ समय के लिए ही राहत मिलती थी। साईं बाबा के एक भक्त की सलाह पर, 7 जनवरी 2018 को उसने न्यू जर्सी स्थित शिरडी साईं मंदिर में आयोजित एक साप्ताहिक शिविर में एक प्रैक्टिशनर से परामर्श किया; वहाँ उसे निम्नलिखित उपचार दिया गया:

CC4.4 Constipation + CC4.10 Indigestion + CC10.1 Emergencies…. एक घंटे तक हर 10 मिनट में, जिसके बाद 6TD.

चूँकि वह रोज़ाना लगभग 1.5 लीटर पानी पीती थी, इसलिए उसे सलाह दी गई कि वह धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाकर 2 से 3 लीटर प्रतिदिन कर दे।

उपचार की प्रगति: 

अगस्त 2018 में आखिरी फॉलो-अप के समय, बीमारी दोबारा नहीं उभरी थी। रोगी के भारत लौटने के बाद, चिकित्सक का उससे संपर्क टूट गया।