साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

पुरानी कब्ज, पेट दर्द 11656...भारत


11 वर्षीय एक बालिका नवंबर 2023 से लगभग एक वर्ष तक प्रतिदिन पेट दर्द से पीड़ित थी। यह दर्द दिन में किसी भी समय होता और लगभग एक घंटे तक बना रहता था। इसके साथ ही उसे 2–3 दिन में एक बार कठोर मल त्याग होता था, जिसमें गुदा क्षेत्र में छोटे-छोटे कट (एनल फिशर) होने के कारण अत्यधिक दर्द होता था। कभी-कभी मल में हल्के रक्त के निशान भी दिखाई देते थे। आर्थिक सीमाओं के कारण तथा यह आशा करते हुए कि समस्या स्वयं ठीक हो जाएगी, माता-पिता ने किसी चिकित्सक से परामर्श नहीं लिया।

13 नवंबर 2024 को बालिका की माता उसे एक वाइब्रियोनिक्स शिविर में लेकर आईं। परामर्श के दौरान यह पाया गया कि बालिका प्रतिदिन केवल लगभग एक लीटर पानी ही पीती थी। उसे सलाह दी गई कि वह पानी की मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाकर 1.5 लीटर प्रतिदिन करे। इसके साथ ही उसे वाइब्रियोनिक्स उपचार प्रदान किया गया:

#1. CC4.2 Liver & Gallbladder tonic + CC4.4 Constipation + CC4.6 Diarrhoea + CC4.10 Indigestion + CC21.11 Wounds & Abrasions...TDS

उपचार प्रगति :

अक्टूबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार, बालिका पूरी तरह स्वस्थ है तथा किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं हुई है।