पोषण की कमी से होने वाला त्वचा रोग 11632...India
मार्च 2024 में, एक 15 वर्षीय लड़की को उसके हाथों और पैरों की त्वचा छिलने लगी। अगले दो महीनों में, यह समस्या और भी बदतर हो गई और प्रभावित हिस्सों में खुजली होने लगी। 6 जून को, त्वचा विशेषज्ञ ने उसे इचिथोसिस वल्गेरिस होने का निदान किया और 30 दिनों के लिए क्रीम के साथ मौखिक दवा लेने की सलाह दी। हालाँकि उसे थोड़ी राहत मिली, लेकिन गोलियों से मतली होने लगी, जिस कारण दस दिनों के बाद उन्हें लेना बंद करना पड़ा। फिर उनकी त्वचा की स्थिति और बिगड़ गई (चित्र देखें)।
16 जून को एक रक्त परीक्षण से पता चला कि वह एनीमिया से पीड़ित थी, उसका हीमोग्लोबिन 9.5 g/dL और विटामिन D का स्तर कम था। मेडिकल कॉलेज की प्रवेश परीक्षाओं की कड़ी तैयारी के कारण लड़की काफी मानसिक तनाव में थी, जिसके कारण उसका खान-पान अनियमित हो गया और पोषण भी खराब हो गया।
20 जून 2024 को, जब उसने प्रैक्टिशनर से परामर्श किया, तो उसने यह भी बताया कि बचपन से ही उसे हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ देखते ही मतली आ जाती थी और उसे निम्न दवाएँ दी गईं:
#1. CC21.1 Skin tonic + CC21.3 Skin allergies + CC21.5 Dry Sores + Potentised sunrays…BD बाहरी उपयोग के लिए नारियल तेल में ।
#2. CC3.1 Heart tonic + CC4.10 Indigestion + CC12.1 Adult tonic + CC12.4 Autoimmune diseases + CC15.1 Mental & Emotional tonic + #1…TDS
उपचार की प्रगति:
- 25 जुलाई 2024: त्वचा के छीलने और खुजली में 40% तक सुधार हुआ और हरी पत्तेदार सब्जियों को देखते ही मतली जारी रही।
- 31 जुलाई 2024: #2 को बढ़ाकर #3 कर दिया गया। पोटेंटाइज्ड हरी पत्तेदार सब्जियां + #2... TDS।
- 5 सितंबर 2024: त्वचा की स्थिति में 50% सुधार के साथ-साथ मतली; हरी पत्तेदार सब्जियां कम मात्रा में खाने लगी।
- 10 अक्टूबर 2024: लक्षण पूर्णतया ग़ायब हो गए (देखें तस्वीर दिनांक 15 अक्टूबर 2024); Hb स्तर बढ़कर 13.0 g/dL हो गया (रिपोर्ट उपलब्ध)।
- 7 नवंबर 2024: #1 और #3 की खुराक घटाकर OD कर दी गई।
- 29 जनवरी 2025: #3 धीरे-धीरे कम करते हुए बंद कर दी गई।
जून 2025 तक, वह ठीक है और उसे दुबारा बीमारी नहीं हुई है और रखरखाव के लिए OD में #1 जारी है।
20 June 2024 15 Oct 2024