अनियमित दर्दनाक मासिक धर्म, अवसाद 11623...उरुग्वे
एक 33 वर्षीय महिला 10 अक्टूबर 2023 को अनियमित और दर्दनाक मासिक धर्म की समस्या के कारण उपचार के लिए आई। पिछले छह महीनों में, उन्हें केवल एक बार मासिक धर्म हुआ था, जो बहुत कम था लेकिन तीव्र दर्द के साथ दो दिनों तक चला।
वह भावनात्मक संकट से गुज़र रही थी क्योकि उनका तलाक (4 से 5 महीने पहले) हो गया था, जिससे तनाव, अकेलापन और अवसाद की भावनाएं पैदा हुईं। उनका तीन महीने का एलोपैथिक उपचार हुआ था, जिसे उन्होंने सुधार की कमी के कारण जुलाई 2023 में बंद कर दिया था। प्रैक्टिशनर ने उन्हें दिया:
CC8.4 Ovaries & Uterus + CC8.8 Menses irregular + CC10.1 Emergencies + CC15.1 Mental & Emotional tonic…TDS
दो महीने बाद 16 दिसंबर को, उसने बताया कि मासिक धर्म के दर्द में 50% की कमी के साथ नवंबर और दिसंबर में उनका मासिक धर्म सामान्य हो गया था। वह मानसिक रूप से शांत, अधिक आत्मविश्वास और करियर बनाने के लिए प्रेरित महसूस कर रही थी।
10 मार्च 2024 को उन्होंने साझा किया कि उनका मासिक धर्म चक्र नियमित और दर्द रहित रहा। उन्हें एक नया काम शुरू किया था और वह पहले की तरह स्वयं को प्रसन्न महसूस कर रही थी। 3 अप्रैल 2024 को खुराक को घटाकर BD कर दिया गया और धीरे-धीरे कम कर दिया गया, अगस्त 2024 तक उपाय बंद कर दिया गया।
फरवरी 2025 तक, वह शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ है।