साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

मुंह में जलन 11668...भारत


एक 79 वर्षीय महिला को 2020 से मुंह और जीभ में गंभीर जलन होने लगी। जब भी वह अपना सामान्य भोजन खाती, यहाँ तक कि फल  खाने या कुछ पीने से भी उनको मुँह में सनसनी सी होने लगती थी जिस कारण वह खाना नहीं खा पाती थी। उन्हें एलोपैथिक दवा का 15-दिवसीय कोर्स निर्धारित किया गया लेकिन पहली गोली के लेने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उन्हें इलाज बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा।  इसलिए उसके पास अपने आहार को प्रतिबंधित  करने और उबले हुए हरी पत्तेदार सब्जियों और साबूदाना दलिया जैसे नरम खाद्य पदार्थों के साथ प्रबंधन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था और’उनके सामान्य आहार में मसाले और नमक शामिल थे। इससे वह बहुत कमजोर महसूस कर रही थी।  

मई 2024 में, उन्होंने एक स्थानीय मंदिर में वाइब्रिओनिक्स पर एक संक्षिप्त वार्ता में भाग लिया और इससे वह बहुत प्रेरित हुई और उन्होंने 7 मई को प्रैक्टिशनर से परामर्श किया, उन्हें दिया गया :

#1. CC11.5 Mouth infections...OD पानी में, मुंह में गरारे करने के लिए।

#2. CC12.1 Adult tonic + #1...TDS

14 मई को रोगी ने बताया कि उन्हें11 मई से डायरिया हो रहा है, जिसे उन्होंने बिना कोई दवा लिए आराम से इसे प्रबंधित किया। इसे पुलआउट होने का संदेह करते हुए, प्रैक्टिशनर ने उन्हें # 2 की खुराक को OD तक कम करने की सलाह दी। दो दिनों के भीतर, दस्त बंद हो गए और जलन में 50% राहत मिली ! 

15 जून तक, जलन में 80% राहत थी, और वह थोड़ी मात्रा में हल्के नमकीन और मसालेदार भोजन का उपभोग करने में सक्षम थी। एक महीने बाद, 15 जुलाई को, उन्होंने उत्साह से बताया कि जलन पूरी तरह से गायब हो गई थी, और वह नमक और मसालों के साथ सामान्य भोजन खाने में सक्षम थी और नतीजतन, वह ऊर्जावान और खुश महसूस कर रही थी! # 1 को बंद कर दिया गया था और # 2 की खुराक धीरे-धीरे कम कर दी गई और 31 अगस्त को बंद कर दी गई थी।

14 दिसंबर 2024 तक, वह बिना किसी पुनरावृत्ति के सामान्य भोजन का आनंद ले रही है और वाइब्रिओनिक्स के लिए बहुत  आभारी हैं।