साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

कॉर्न्स, पैरों में दर्द 11614...भारत


सितंबर 2021 में, एक 51 वर्षीय गृहिणी के दोनों पैरों के तलवों पर 5- 6 कॉर्न, 15 से 20 मिमी व्यास के हो गये थे। इनमें  जलन होती थी, जिससे उनको विशेष रूप से नंगे पैर चलने में बहुत मुश्किल होती थी। सितंबर 2022 में, उनके पैरों में विशेषकर दाहिने पैर में दर्द होने लगाl  100 से 200 मीटर चलने के बाद दर्द तेज हो जाता था, उसके बाद चलना जारी करना कठिन हो जाता था। गंभीर दर्द के एपिसोड के दौरान, वह एलोपैथिक मरहम के साथ-साथ दर्द निवारक लेती थी, जिससे अस्थायी राहत ही मिलती थी। जून 2023 में, उन्होंने कॉर्न्स के लिए एक महीने के लिए होम्योपैथिक उपचार लिया लेकिन सफलता नहीं मिली।

वह 23 सितंबर 2023 को वाइब्रियोनिक्स उपचार के लिए आईं और प्रैक्टिशनर ने उन्हें दिया:

#1. CC3.7 Circulation + CC20.2 SMJ pain + CC20.4 Muscles & Supportive tissue + CC21.5 Dry Sores...TDS

30 सितंबर को एक सप्ताह में, पैर दर्द में 25% राहत मिली और वह बिना दर्द के 200 मीटर से अधिक चलने में सक्षम थी।

11 नवंबर तक, पैर दर्द 50% तक कम हो गया और जलन 25% तक कम हो गई और कॉर्न्स स्पष्ट रूप से छोटे हो गए। 9 दिसंबर तक, कॉर्न्स और पैर दर्द दोनों गायब हो गए थे और वाइब्रिओनिक्स उपचार की शुरुआत के बाद से उन्हें कभी भी एलोपैथिक दवा की आवश्यकता नहीं हुई। उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ कि वह बिना किसी असुविधा या दर्द के डर के अपने दैनिक कार्यों को फिर से करने में सक्षम है। # 1 की खुराक को OD तक कम कर दिया गया।

3 फरवरी 2024 को, उन्होंने बताया की उन्हें खर्राटे आने लग गए थे। हालांकि इससे उनकी नींद में खलल नहीं पड़ा, लेकिन इससे उनके आसपास के लोग प्रभावित होने लगे । उन्हें दिया गया था:

#2. CC15.6 Sleep disorders ... सोने से आधे घंटे पहले एक खुराक।

# 1 को धीरे-धीरे कम करते हुए और फिर 30 मार्च को बंद कर दिया गया। अब खर्राटे आने बंद हो गये थे, इसलिए 1 अप्रैल को # 2 बंद कर दिया।

दिसंबर 2024 तक, किसी भी लक्षण की पुनरावृत्ति नहीं हुई है।