साई व्हाइब्रियोनिक्स पत्रिका

" जब आप किसी हतोत्साहित, निराष या रोग ग्रस्त व्यक्ति को देखते हो, वहीं आपका सेवा क्षेत्र है " Sri Sathya Sai Baba
Hands Reaching Out

कब्ज 03590...यूएसए


1. कब्ज 03590…USA  मई 2015से 13 वर्षीय लड़के को लगभग हर दिन कठोर मल आता था, लेकिन कभी-कभी हर 2 से 3 दिन बाद भी होता था। पिछले पांच वर्षों से वह कब्ज से पीड़ित थाl सितंबर 2019 में,  उसे पेट दर्द होने लगा और भूख कम लगती थी एवं जल्दी थक जाता था, तो डॉक्टर से परामर्श किया गया। एक्स-रे में कोलन बैकअप का पता चला और उसे एक रेचक (मिरालैक्स) निर्धारित किया गया, जिससे अधिक आराम नहीं मिला lअतः दो सप्ताह बाद, इसे बंद कर दिया गया।

22 मई 2020 को, उनकी माँ उसे चिकित्सक के पास ले गई, जिसने उसे दिया:

CC4.1 Digestion tonic + CC4.4 Constipation + CC10.1 Emergencies + CC12.2 Child tonic + CC15.1 Mental & Emotional tonic + CC17.3 Brain & Memory tonic…TDS

इसके अलावा, लड़के को सलाह दी गई कि वह प्रतिदिन 6 गिलास पानी पीने की मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाकर 8 से 10 गिलास तक ले जाए तथा अपने आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करे।

3 से 4 दिनों के भीतर, पेट दर्द गायब हो गया और अगले दस दिनों में, 4 जून तक, मल सामान्य हो गया और दैनिक मल त्याग अलग-अलग समय पर होने लगा। प्रगति जारी रही और 24 जून को, माँ ने उसकी भूख और ऊर्जा के स्तर में पर्याप्त सुधार की सूचना दी। 27 अगस्त तक, 100% सुधार हुआ क्योंकि मल त्याग अब नियमित था। खुराक को BD तक कम कर दिया गया और अगले दो महीनों में OW तक कम कर दिया गया और एक महीने बाद 30 नवंबर 2020 को बंद कर दिया गया। जनवरी 2024 तक, लड़के को कब्ज से मुक्ति मिल गई और वहअच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले रहा है।